फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now the complainant will not be ignored: every complaint coming to the police station will be registered online, trial of new software started

अब फरियादी की नहीं होगी अनदेखी : थाने में आने वाली हर शिकायत होगी ऑनलाइन दर्ज, नए सॉफ्टवेयर का ट्रायल शुरू

Wed, 26 Apr 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 26 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now the complainant will not be ignored: every complaint coming to the police station will be registered online, trial of new software started
पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा। 
सिरसा। जिला पुलिस अब हाईटेक होने जा रही है। सभी थानों में नया सॉफ्टवेयर सिस्टम लागू किया जाएगा। अब किसी भी थाना में फरियादी की अनदेखी नहीं होगी। शिकायत आने पर तुरंत रसीद भी दी जाएगी और स्टेटस रिपोर्ट भी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। फरियादी घर बैठे देख सकेगा कि पुलिस उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई कर रही है। ट्रायल के तौर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा दो थानों में काम शुरू कर दिया है। एक सप्ताह बाद सभी थानों में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आमतौर पर लोगों को शिकायत रहती है पुलिस फरियाद नहीं सुनती। शिकायत दर्ज हो जाती है, तो शिकायतकर्ता को रसीद नहीं दी जाती। ये भी पता नहीं लग पाता कि शिकायत पर पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है। कई बार शिकायतकर्ता चौकी से लेकर थाना, फिर डीएसपी ऑफिस और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक चक्कर ही काटता रह जाता है। अब ये व्यवस्था जल्द ही बदल जाएगी। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने नया सॉफ्टवेयर को ट्रायल के तौर पर दो थानों में शुरू कर दिया है। अब एक सप्ताह बाद जिले के सभी थानों को इस प्लान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


जानिए....ये है नई व्यवस्था
---कोई भी शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना में जाएगा तो ऑनलाइन एंट्री दर्ज की जाएगी। शिकायतकर्ता को रसीद भी दी जाएगी।
----20 दिन के भीतर फैसला लिया जाएगा कि क्या कार्रवाई की जानी है।
---जब भी शिकायतकर्ता अपनी समस्या को लेकर थाने या अन्य अधिकारियों के कार्यालय में जाएगा तो उसकी भी ऑनलाइन एंट्री दर्ज होगी।
---पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में बैठकर पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन देखेंगे।
---सभी थानों में इस नई व्यवस्था संबंधी बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि आमजन को जानकारी मिल सके।
----शिकायतकर्ता को एक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

प्रत्येक थाना में अब साइबर एक्सपर्ट, तुरंत होगी कार्रवाई
किसी भी थाना में साइबर संबंधी कोई भी शिकायत आने पर पुलिस तेजी से काम करेगी। प्रत्येक थाना में एक-एक ऐसे अधिकारी को तैनात किया जाएगा, जो साइबर एक्सपर्ट होगा। उदाहरण के तौर पर कई बार साइबर फ्रॉड होने पर थाने में जाते हैं तो शिकायतकर्ता को ही कहा जाता है कि गलती आपकी होगी। अब ऐसा नहीं होगा। शिकायत आते ही तुरंत साइबर एक्सपर्ट जो भी त्वरित कार्रवाई होगी, वह करेगा। जैसे किसी डेबिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाना, कॉल डिटेल निकलवाना या धोखाधड़ी संबंधी जानकारी जुटाना, जो तुरंत जुटाना जरूरी होती है। इसके लिए सभी थानों के एक-एक पुलिस अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने ली बैठक, दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने साइबर क्राइम को रोकने के लिए एक बैठक ली। इसमें सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी शिकायत पर लापरवाही से काम नहीं लेना है। यदि कोई लापरवाही से काम करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना होगा और पुलिस की छवि ऐसी बनानी होगी कि हम आम जनता के मददगार हैं। क्योंकि पुलिस के पास वही व्यक्ति जाता है जो परेशान होता है।



आमजन को सुविधाओं के लिए नई योजना तैयार की है। सॉफ्टवेयर लेकर आए हैं, जिससे पता चलेगा कि किस शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई। ट्रैकिंग भी ऑनलाइन होगी ताकि प्रत्येक जांच अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जा सके। नए सॉफ्टवेयर का ट्रायल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ दो थानों में भी शुरू कर दिया गया है। अब किसी भी शिकायत पर तुरंत रसीद दी जाएगी और फरियादी को भटकना नहीं पड़ेगा। -उदय सिंह मीणा, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed