फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now 50 thousand students will not have to worry about exam results, exam results will be released in a month.

Sirsa News: अब परीक्षा परिणामों को लेकर 50 हजार छात्रों को नहीं होना होगा परेशान, एक माह में जारी होगा परीक्षा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Now 50 thousand students will not have to worry about exam results, exam results will be released in a month.
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम शुरू करा दिया है। यूजी की परीक्षाएं तीन जनवरी और पीजी की परीक्षाएं 12 जनवरी को खत्म हो जाएगी। विवि प्रशासन की गई तैयारियों के अनुसार जनवरी माह के अंदर परीक्षा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे, ताकि छात्रों को परेशानियां का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय और संबंधित 52 कॉलेजों में विद्यार्थी विभिन्न विषयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी इस समय स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं दे रहें हैं। इन परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम जनवरी माह के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय सहित 8 केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम किया जा रहा है। विवि प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी माह के अंत तक विद्यार्थियों को परिणाम विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




स्नातकोत्तर की उत्तर पुस्तिकाएं विवि में हो रही चेक
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय कैंपस और संबंधित कॉलेजों की स्नातकोत्तर की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं विश्वविद्यालय व अन्य कॉलेज में जांची जा रही है। उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम जारी है। इससे पहले भी विवि प्रशासन की ओर से विशेष परीक्षाओं का परिणाम 20 दिनों के अंदर जारी कर दिया है। अब विश्वविद्यालय यूजी और पीजी दोनों कोर्सों का परिणाम परीक्षा खत्म होने के 20 दिनों के अंदर जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को री-अपीयर की तैयारी करने के लिए मिलेगा समय
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की इस योजना से विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा, जिससे एक तरफ विद्यार्थियों का परिणाम जल्दी जारी होगा। इस वजह से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को आगामी कोर्स में दाखिला लेने के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा, जिससे विद्यार्थियों को प्रोविजनल रिजल्ट लेने की जरूरत नहीं होगी। एक साथ दोनों परीक्षाओं की चिंता से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।



---------------------------------------------------चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से इस बार यूजी व पीजी की परीक्षाओं का परिणाम परीक्षा खत्म होने के 20 दिनों के अंदर जारी कर दिया जाएगा। इससे छात्रों को फायदा होगा और इसी दिशा के तहत उतर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य जारी है।
--- प्रो. शैलेंद्र सिंह हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed