{"_id":"66a0184f49074c03d50e2485","slug":"notices-will-be-given-to-seven-building-owners-including-former-mla-on-illegal-construction-sirsa-news-c-128-1-svns1027-123141-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अवैध निर्माण पर पूर्व विधायक सहित सात भवन मालिकों को दिए जाएंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अवैध निर्माण पर पूर्व विधायक सहित सात भवन मालिकों को दिए जाएंगे नोटिस
Wed, 24 Jul 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स की दीवार के साथ बन रहे अवैध निर्माण की फाइल फोटो। स्रोत : नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के साथ हो रहे अवैध निर्माण पर नगर परिषद की इंजीनियरिंग विंग की टीम ने सर्वे रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट के साथ ही सात भवन मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे। सात भवनों में एक पूर्व विधायक का आवास भी बताया गया है।
प्रशासन एयरफोर्स के 100 मीटर के दायरे में आने वाले भवनों पर कार्रवाई करने की तैयार कर रहा है। मौजूदा समय में अवैध निर्माण को गिराने के लिए नगर परिषद ने पुलिस फोर्स और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की है। हालांकि इससे पहले नगर परिषद के ही एक्सईएन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। कार्रवाई करने से पहले ही वे निजी कारणों से अवकाश पर चले गए थे। ऐसे में अब नगर परिषद ने दोबारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की है।
यह है मामला
नगर परिषद को एयरफोर्स स्टेशन अथॉरिटी की ओर से पत्र भेजा गया था कि स्टेशन की दीवार के साथ अवैध निर्माण किए जा रहे हैं।जबकि 100 मीटर की सीमा के अंदर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसलिए इन मामले में नगर परिषद की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
बॉक्स
सर्वे करने की टीम को लोगों ने दिए अपने तर्क
सूत्राें के अनुसार एयरफोर्स के पत्र के बाद नगर परिषद के अधिकारी टीम के साथ मौके का निरीक्षण करने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अवैध निर्माण करने वालों के नाम व पता जानना चाहा। ऐसे में आस पास के लोगों ने अधिकारियों को घेर लिया। लोग अपने तर्क देने लगे कि सालों पहले उन्होंने जमीन खरीद थी। आज उनके पास रजिस्ट्री भी है। नगर परिषद ने उसे अवैध कॉलोनी बता दिया है, जबकि वे सालों पहले लोग बसे थे। अधिकारी बड़ी मुश्किल से सात निर्माण का डाटा जुटा पाए।
डबवाली रोड पर अवैध निर्माण जारी
डबवाली रोड पर एयरफोर्स स्टेशन के सामने धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है। पांच से ज्यादा कामर्शियल भवन बनाए जा रहे हैं। नगर परिषद से किसी ने भी भवन का नक्शा पास नहीं करवाया गया है। इसको लेकर नगर परिषद की टीम ने अबडाटा तैयार कर नोटिस देने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध निर्माण को लेकर डाटा तैयार किया गया है। सात भवनों मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। नवनिर्माण को गिराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डबवाली रोड पर बिना नक्शे के बन रहे भवनों को नोटिस जारी किया जाएगा। - प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद।