फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nikhil becomes Pradhan; Pushpa is entrusted with the responsibility of Up-Pradhan.

Sirsa News: निखिल बने प्रधान, पुष्पा को उप-प्रधान की मिली जिम्मेदारी

Sun, 18 Oct 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nikhil becomes Pradhan; Pushpa is entrusted with the responsibility of Up-Pradhan.
सिरसा। वादन संगीत की नवगठित परिषद टीम अपने ​शिक्षकों के सा​थ। संस्थान
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय के संगीत विभाग में वादन संगीत परिषद का गठन किया गया निखिल को प्रधान, पुष्पा को उप-प्रधान,मनप्रीत कौर को सचिव चुना गया। इसी प्रकार से लवदीप सिंह को उप-सचिव और प्रिंस को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर वादन संगीत प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को निखारना, भारतीय वाद्य परंपरा से जोड़ना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा।
विज्ञापन


संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा रानी और तबला वादक कर्मवीर कौशिक ने विद्यार्थियों को वाद्ययंत्रों, लय और ताल का अभ्यास करवाकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में डॉ. सरबजीत कौर और प्रो. रमेश सोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed