{"_id":"6a19cca8fd38d1e2480b6b34","slug":"night-domination-campaign-continued-throughout-the-night-on-the-rajasthan-border-sirsa-news-c-128-1-sir1004-159177-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजस्थान सीमा पर रातभर चला नाइट डोमिनेशन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजस्थान सीमा पर रातभर चला नाइट डोमिनेशन अभियान
Fri, 29 May 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 29 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस ने वीरवार रात को राजस्थान सीमा स्थित धोलपालिया नाके पर विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। यह अभियान रात साढ़े 11 बजे से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक चला। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर 10 वाहन चालकों का चालान काटा।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहनों के दस्तावेजों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दी। एसपी ने बताया कि सिरसा पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है, रात को विशेष अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।