फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nia recognition parade

Sirsa News: एनआईए ने अंबाला जेल में आरोपी गुरजंट सिंह से कराई संदिग्ध की पहचान

Tue, 01 Sep 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
nia recognition parade
महिला थाना ग्रेनेड हमले का मामला : दो घंटे चली पहचान परेड के बाद संदिग्ध गिरफ्तार
विज्ञापन

संदिग्ध पर है गुरजंट सिंह को ग्रेनेड सप्लाई करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हिरासत में लिए गए एक और संदिग्ध की आरोपी ग्रेनेड सप्लायर गुरजंट सिंह से पहचान परेड कराई। पहचान परेड 31 अगस्त को अंबाला सेंट्रल जेल में कराई गई।
एनआईए की टीम डीएसपी रोहन गुप्ता के नेतृत्व में संदिग्ध को लेकर सुबह करीब 10 बजे अंबाला जेल पहुंची। यहां दो घंटे तक पहचान परेड की प्रक्रिया चली और दोपहर करीब 12 बजे इसे पूरा किया गया।
विज्ञापन

पहचान परेड के दौरान आरोपी गुरजंट सिंह के अधिवक्ता भी मौजूद रहे। हालांकि, अधिवक्ता को कुछ दूरी पर खड़ा किया गया था। इसके चलते वह पहचान परेड के दौरान हुई बातचीत को नहीं सुन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए संदिग्ध पर आरोपी गुरजंट सिंह को हैंड ग्रेनेड सप्लाई करने का आरोप है। पहचान परेड पूरी होने के बाद एनआईए ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। अब एनआईए पहचान परेड से संबंधित अपनी रिपोर्ट स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।
महिला पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का मामला शुरुआत में सिरसा के सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया था। अज्ञात लोगों ने सुनियोजित तरीके से महिला पुलिस थाने को निशाना बनाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में इसकी जांच एनआईए को सौंप दी गई।
जांच के दौरान एनआईए ने ग्रेनेड सप्लायर गुरजंट सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुछ आरोपियों के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
एनआईए की ओर से स्पेशल कोर्ट में दाखिल अर्जी में बताया गया था कि मामले से जुड़े अन्य ज्ञात और अज्ञात आरोपियों के संबंध में साक्ष्य जुटाने के लिए जांच जारी है। इसी दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

वह प्रारंभिक जांच और चार्जशीट दाखिल किए जाने के समय पुलिस की गिरफ्त में नहीं था। बाद की जांच में उसे हिरासत में लिया गया। एनआईए ने अदालत से उसकी पहचान गुरजंट सिंह से कराने की अनुमति मांगी थी ताकि उसकी पहचान और मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed