फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   tere mere sapane centre start

Sirsa News: विवाह पूर्व संवाद केंद्र ''तेरे मेरे सपने'' शुरू

Tue, 01 Sep 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
tere mere sapane centre start
राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर खोला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मंगलवार को तेरे मेरे सपने प्री-मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य विवाह की योजना बना रहे युवक-युवतियों के बीच बेहतर संवाद, आपसी समझ और मजबूत संबंधों को बढ़ावा देना है। इससे युवा विवाह से पहले महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक डॉ. दर्शना सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह केंद्र शुरू हुआ है।
विज्ञापन

विवाह की योजना बना रहे युवक-युवतियां निर्धारित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें विशेषज्ञों द्वारा संचालित संरचित ऑनलाइन विवाह पूर्व संवाद एवं परामर्श सत्रों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया और वातावरण
यह मंच युवाओं को एक सुरक्षित और गोपनीय वातावरण उपलब्ध करवाएगा। यहां वे भावी वैवाहिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर खुलकर बातचीत कर सकेंगे। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से उन्हें आपसी समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी। इससे वे अपनी अपेक्षाओं को स्पष्ट कर सकेंगे। यह वैवाहिक संबंधों की मजबूत नींव रखने में भी सहायक होगा।

मार्गदर्शन और लाभ
डॉ. दर्शना सिंह ने कहा कि विवाह जीवन का एक महत्वपूर्ण निर्णय है। ऐसे में विवाह से पहले संवाद और एक-दूसरे की सोच एवं अपेक्षाओं को समझना दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने विवाह योग्य युवक-युवतियों से राष्ट्रीय महिला आयोग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर ऑनलाइन सत्रों का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed