फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NHM workers wrote a letter with blood requesting the CM to ensure their jobs.

Sirsa News: एनएचएम कर्मियों ने खून से पत्र लिख सीएम से लगाई गुहार- नाैकरी पक्की करें

Mon, 05 Aug 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 05 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
NHM workers wrote a letter with blood requesting the CM to ensure their jobs.
बिजली मंत्री के निवास के बाहर प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मचारी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नेशनल हेल्थ मिशन यानी एनएचएम के 750 कर्मचारी पिछले दस दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे नागरिक अस्पताल के साथ ग्रामीण और शहरी केंद्रों पर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में टीकाकरण सहित अन्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। रविवार दोपहर एक बजे एनएचएम कर्मचारियों ने अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखा।

एनएचएम कर्मचारी मांगों को पूरा करवाने के लिए नागरिक अस्पताल से पैदल बिजली मंत्री के बरनाला रोड स्थित निवास पर पहुंचे। यहां गेट पर कर्मचारियों ने लगभग 20 मिनट तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद बिजली मंत्री ने कर्मचारियों को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद जिला प्रधान कुदंन गावड़िया, डाॅ. अतुल, अनिल मंलिक, सुनीता स्टाफ नर्स और कविता ने बिजली मंत्री से करीब 10 मिनट की बातचीत की। जिला प्रधान कुदंन गावड़िया ने बताया कि बिजली मंत्री ने कर्मचारियों से पत्र लेकर आश्वासन दिया कि मंत्री मंडल में एनएचएम कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे पर बातचीत कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन



बॉक्स
हड़ताल के कारण ये सेवाएं हो रहीं प्रभावित
एंबुलेंस सेवा प्रभावित हो रही है।

उप स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों का टीकाकरण ठप।
गर्भवती महिलाओं की जांच।
ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्र बंद।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य के कार्यक्रम बंद।

निरोगी कार्यक्रम ठप।

नागरिक अस्पताल में गैर संचारी रोगों की जांच ।

आयुष विभाग के तहत किए जाने वाले सभी कार्य।

टीबी मरीजों की जांच व इलाज।
लाभार्थियों को वित्तीय भुगतान से जुड़े कार्य



सरकार कर्मचारियों को प्रताड़ित करने पर तुली भाजपा : केहरवाला
रविवार को नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन करने कालांवाली विधायक शीशपाल केहर वाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई गौर नहीं कर रही। ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। केहरवाला ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों को प्रताड़ित करने पर तुली हुई है। नियमतिकरण की मांग एनएचएम कर्मचारी बार-बार उठा चुके हैं पर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed