फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Newly elected Pradhan Mahesh Goyal Jhorda along with 16 councilors will take oath tomorrow

Sirsa News: नवनिर्वाचित प्रधान महेश गोयल झोरड़ सहित 16 पार्षद कल ग्रहण करेंगे शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Newly elected Pradhan Mahesh Goyal Jhorda along with 16 councilors will take oath tomorrow
नगर पालिका कालांवाली।
कालांवाली। नगर पालिका चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित प्रधान महेश गोयल झोरड़ सहित 16 पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाने के लिए तारीख तय हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 17 जुलाई को ओढां रोड पर स्थित श्री सालासर धर्मशाला में सुबह 11 बजे किया जाएगा। समारोह उपमंडल अधिकारी मोहित कुमार व नगर पालिका सचिव गिरधारी लाल की निगरानी में होगा।
विज्ञापन

समारोह में सांसद कुमारी सैलजा व विधायक शीशपाल केहरवाला को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। करीब नौ साल बाद शहर कालांवाली में 29 जून को नगर पालिका चुनाव हुए थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शहर के कुल 16,161 मतदाताओं में से 12,582 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। 30 जून को सिरसा में चुनाव परिणाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन




अब उप-प्रधान पद पर टिकी शहरवासियों की निगाहें

प्रधान पद के बाद अब शहरवासियों की निगाहें नगरपालिका उप-प्रधान पद के लिए टिकी हुई हैं। उप-प्रधान पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और आजाद पार्षदों के बीच गहन मंथन जारी है। हालांकि, उप-प्रधान के लिए कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला का दावा है कि प्रधान पद के बाद उप-प्रधान भी कांग्रेस पार्टी का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण करते ही इन विकास कार्यों पर होगा काम

शपथ ग्रहण करते ही नगर पालिका कालांवाली की ओर से शहर में सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, आवारा पशुओं, पार्कों की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से टूटी सड़कों की मरम्मत करवाने, नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती करवाने, स्ट्रीट लाइटों का रख-रखाव करवाने, बाजारों में शौचालय का निर्माण करवाने, बारिश के पानी की निकासी के लिए पंप सेट लगवाने इत्यादि के लिए एस्टीमेट बना रखे हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि नई नगर पालिका शहर के विकास को गति देगी। शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, बाजार व्यवस्थापन और अन्य मुद्दों पर नवनिर्वाचित प्रधान महेश गोयल झोरड़ सहित 16 पार्षदों का ध्यान केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed