Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New twist in the throne dispute of Jagmalwali Dera: Virendra Singh came forward on the 7th day with the will and said - a conspiracy was hatched to defame the Dera.

जगमालवाली डेरे के गद्दी विवाद में नया मोड़ : वसीयत लेकर 7वें दिन सामने आए विरेंद्र सिंह बोले- डेरे को बदनाम करने की रची गई साजिश

Thu, 08 Aug 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 08 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
New twist in the throne dispute of Jagmalwali Dera: Virendra Singh came forward on the 7th day with the will and said - a conspiracy was hatched to defame the Dera.
 बुधवार को पत्रकारों के सामने वसीयत दिखाते विरेंद्र सिंह।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डेरा जगमालवाली में वीरवार को डेरा प्रमुख संत वकील साहिब के भोग कार्यक्रम के दौरान एक घंटे के लिए सत्संग किया जाएगा। कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले 1 अगस्त के बाद से गायब विरेंद्र सिंह बुधवार को डेरा जगमालवाली पहुंचे। उन्होंने संत वकील साहिब के परिवार के साथ बैठकर शोक जताया है। इस दौरान पुलिस सुरक्षा भी कड़ी रही। वीरवार को भोग कार्यक्रम में अनेक राजनीतिक पार्टियों के नेता भी पहुंचेंगे। यहां तक की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भी इस कार्यक्रम में आने की चर्चाएं हैं।
बुधवार को विरेंद्र सिंह कालांवाली-डबवाली रोड पर एक निजी संस्थान पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने सात दिनों से चल रहे घटनाक्रम पर सिलसिलेवार अपना पक्ष रखा। विरेंद्र सिंह ने इस सारे घटनाक्रम के पीछे गोरीवाला डेरा प्रमुख चांद सिंह की साजिश बताई। उन्होंने कहा कि पूर्व डेरा प्रमुख मैनेजर साहिब के बेटे होने के नाते पहले से ही गद्दी पर अपना हक समझते थे। कई बार उन्होंने गद्दी पाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

विरेंद्र सिंह ने कहा कि आखिरी समय वह संत वकील साहिब को मिट्टी नहीं दे पाए, इसकी मन में टीस है। बार-बार आंसू आए। विरेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक पूरे मामले की सीबीआई, हाईकोर्ट या प्रशासनिक जांच नहीं हो जाती है, तब तक वह गद्दी पर नहीं बैठेंगे न डेरे में सत्संग करेंगे। डेरे की मैनेजमेंट ही सारी व्यवस्था संभालेगी। वह पूर्व की भांति डेरे में सेवा करेंगे। विरेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि डेरा गोरीवाला के संत चांद सिंह ने यह सब साजिश रची है, ताकि डेरा बदनाम हो, क्योंकि आज तक डेरा जगमालवाली पर कोई उंगली नहीं उठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



संत वकील साहिब को पीटने भेजे थे आदमी

विरेंद्र सिंह ने कहा कि संत वकील साहिब जब गद्दी पर बैठे थे तो डेरा गोरीवाला के संत ने विरोध किया था। एक बार ट्रैक्टर-ट्राॅली में आदमी लेकर संत वकील साहिब को पीटने डेरा में आए गए थे। तब पंचायत व संगत ने मामला निपटाया। विरेंद्र सिंह ने कहा कि अमर सिंह जैसे सच्चे दिल के इंसान का दिमाग उन्होंने पलट दिया।

वसीयत दिखाते हुए बोले- सबूतों की कमी नहीं, संत की सच्ची सेवा की
विरेंद्र सिंह ने पूरी वसीयत दिखाते हुए कहा कि उनके पास सबूतों की कमी नहीं है। संत वकील साहिब की सच्ची सेवा की है। वे फकीर थे और मेरा इश्क था। उनके इलाज में कोई कमी नहीं रही। उन्होंने कहा कि जब वे वकील साहिब के पास आए थे, तो 13 साल के थे। उन्होंने कहा कि संत 16-16 तपस्या करते थे। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात संत के दोस्त वकील सुमेर सिंह ने बताया कि संत वकील साहब ने उनके सामने घोषणा के लिए बोला था कि आप विरेंद्र सिंह की घोषणा कर दो, लेकिन वह बीमार हो गए और संत भी बीमार हो गए। उन्होंने कहा कि संतों की मौज थी, उनकी मर्जी थी, घोषणा करें या ना करें। विरेंद्र ने 22 जुलाई का संत वकील साहिब का मुस्कुराने का वीडियो दिखाया। संत वकील साहब के भतीजे विष्णु ने कहा कि संत जो करके गए ठीक है। संगत को उनका हुक्म मानना चाहिए। गलत लोगों की बात में नहीं आना चाहिए।
डॉक्टर का वीडियो में दावा : संत साहिब के शरीर में फैल गया था कैंसर, हार्ट अटैक भी आया था
सोशल मीडिया पर दिल्ली के मैक्स अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अतुल शर्मा का भी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रहे हैं कि वह फरवरी में संत वकील साहिब से पहली बार मिले थे। उन्हें पित्त की थैली में परेशानी थी। इसके बाद अपोलो अस्पताल के डॉ. संजय गुलिया ने ऑपरेशन किया। पित्त की थैली की जांच करवाई गई तो उसमें कैंसर पाई गई। इसकी रिपोर्ट अमेरिका भेजी गई। अमेरिका में चिकित्सकों ने परामर्श दिया कि भविष्य में जरूरत पड़े तो टारगेट थैरेपी संत वकील साहिब को दें। कुछ समय बाद संत साहिब की तबीयत फिर खराब हो गई तो उन्हें तीन से चार बार टारगेट थैरेपी दी गई। थैरेपी से संत साहिब के शरीर में कमजोरी व अन्य परेशानी पैदा हो गई। 14 जुलाई को संत वकील साहिब को उपचार के लिए लाया गया तो उनकी हालत नाजुक थी। उनके सीने, पेट में पानी भर चुका था। उनके शरीर में कैंसर फैल गया था। उपचार के दौरान हार्ट अटैक भी आया। उनके करीबी और मैक्स व अपोलो अस्पताल की टीम उनके सेवा में लगी रही। एक अगस्त को उन्होंने अपना चोला छोड़ दिया।


एक अगस्त को 1:35 मिनट पर संत साहिब ने छोड़ा था चोला
वहीं एक अन्य वीडियो में अपोलो अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप गुलिया ने बताया कि संत वकील साहिब को वर्ष 2010 से जानते थे। वर्ष 2022 में संत साहिब के शरीर में पित्त की थैली में दिक्कत आई थी। इस दौरान पित्त की थैली निकाल दी गई थी। जब उसकी जांच करवाई तो डॉ. अतुल और मुझे जो शक था, सही मिला। उन्हें पित्त की थैली में कैंसर था। आखिरी बार वह फरवरी 2024 और जुलाई 2024 में उपचार के लिए आए। इस दौरान डॉ. विनोद, डॉ. जया व अन्य चिकित्सक उपचार के लिए लगे रहे, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। एक अगस्त को 1:35 मिनट पर उन्होंने चोला छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed