फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New shed, wall and platform will be built in Nandishala at a cost of Rs 70 lakh.

Sirsa News: नंदीशाला में 70 लाख रुपये से बनेगा नया शेड, दीवार व प्लेटफाॅर्म

Mon, 02 Dec 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
New shed, wall and platform will be built in Nandishala at a cost of Rs 70 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले के गांव केलनियां में बनी नंदीशाला में बेसहारा नंदियों को तीन शेड में विशेष रूप से रखा जाता है। अब इस नंदीशाला में 70 लाख रुपये की लागत से एक अतिरिक्त शेड, दीवार और प्लेटफाॅर्म का निर्माण होगा।

नंदीशाला में बढ़ते हुए नंदियों की व्यवस्था करने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने विशेष टेंडर लगाए हैं। इसके तहत जहां शेड बनाया जाएगा। वहीं, नंदीशाला में इंटरलॉकिंग टाइल लगाकर प्लेटफाॅर्म भी बनाया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में 70 लाख रुपये का खर्च होगा। व्यवस्था होने के साथ ही नगर परिषद प्रशासन तेजी से नंदी पकड़ने का काम शुरू करेगा।
विज्ञापन




केलनियां नंदीशाला में नंदियों को रखने के लिए लगभग पहले तीन शेड हैं। इनमें अब नंदियों के लिए जगह कम पड़ रही है। बेसहारा नंदी सड़कों पर न घूमे और हादसे न हो इसको लेकर नगर परिषद की और विशेष टेंडर लगाए गए हैं। शेड के लिए 41,62,701 रुपये और दीवार व इंटरलॉकिंग के लिए 29,20, 558 रुपये का टेंडर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

पहले यह है विशेष व्यवस्था

1 सभी शेड पूरी तरह से पर्दों से कवर किए हुए हैं।

2 रात के समय पशुओं के नीचे पराली बिछाई जाती है। जिससे उनको ठंड न लगे और शरीर गर्म रहे।

3 छोटे पशुओं के लिए विशेष अंगीठी बनाई गई है। इस अंगीठी से एक साल तक की उम्र के बछड़े-बछड़ियों को गर्मी मिलती है। जिससे उनका सर्दी से बचाव होता है।

4 दलिया, गुड़, हरा चारा और तुड़ी नियमित रूप से दी जाती है। पशुओं को सर्द मौसम में गुड़ नियमित रूप से दिया जाता है।

5 दलिया विशेष रूप से तैयार किया जाता है।

--

वर्जन

केलनियां नंदीशाला में नये शेड और अन्य कार्य के लिए टेंडर लगाए गए हैं। इनके निर्माण पर 70 लाख रुपये के आसपास का खर्च आएगा।

-प्रवीण शर्मा, जेई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed