फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New scheme of Education Department, teachers will be able to know the performance of students on the app only

Sirsa News: शिक्षा विभाग की नई योजना, एप पर ही शिक्षक जान सकेंगे विद्यार्थियों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
New scheme of Education Department, teachers will be able to know the performance of students on the app only
सिरसा। अब किसी भी विद्यार्थी की जानकारी जुटाने में किसी भी शिक्षक को समस्या का सामना नहीं करना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से नई एप बनाई गई है, जिसमें विद्यार्थियों की संपूर्ण जानकारी होगी। किसी भी समय विद्यार्थी की जानकारी विभाग अधिकारी और शिक्षक देख सकेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस एप को निपुण हरियाणा टीचर एप नाम दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा निदेशालय की ओर से प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए निपुण हरियाणा एप बनाई गई है। जिसमें पहली कक्षा से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। शिक्षक के अतिरिक्त बच्चों के अभिभावक भी एप का प्रयोग कर पाएंगे और अपने बच्चों की जानकारी रख सकते हैं। इस एप का फायदा होगा कि अभिभावकों को अपनी बच्चे की परफॉर्मेंस देखने के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी। अहम बात यह है कि इस एप पर शिक्षकों को विद्यार्थियों की हाजिरी भी देनी होगी।
विज्ञापन

---

विभाग ने 900 शिक्षकों के लिए भेजी सिम की मांग
शिक्षा विभाग की ओर से जिला के राजकीय स्कूलों के करीब 900 शिक्षकों के लिए सिम की मांग भेजी है। ये सिम अलॉट होने के बाद शिक्षकों को टैबलेट दिए जाएंगे। जिला के राजकीय स्कूलों में करीब 2400 शिक्षक विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा दे रहे हैं। जिनमें से 1500 शिक्षकों को टैबलेट शिक्षा विभाग की ओर से दिए जा चुके हैं। बाकी 900 शिक्षकों के लिए सिम की मांगी शिक्षा विभाग की ओर से भेजी जानी है। इसी सिम के माध्यम से ही शिक्षकों को निपुण हरियाणा टीचर एप डाउनलोड करनी होगी। इस एप पर ही शिक्षकों को विद्यार्थियों की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
एप को चलाने के लिए शिक्षकों को दी गई है ट्रेनिंग
शिक्षा विभाग की ओर से जिला के 2400 प्राइमरी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान शिक्षकों को एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी गई थी। ट्रेनिंग के माध्यम से बताया गया था कि किस प्रकार शिक्षक इस एप का प्रयोग करेंगे ताकि कोई गलती नहीं हो। शिक्षकों को समझाया गया था कि किस प्रकार से विद्यार्थियों की हाजिरी, विद्यार्थी का नाम, पता, पिता का नाम, फोन नंबर, जाति, कक्षा, रोल नंबर, स्कूल सभी प्रकार की जानकारी किस प्रकार से देनी है।
-------------
इस एप को चलाने का प्रशिक्षण शिक्षकों को दे दिया गया है। 1 दिसंबर से सभी शिक्षकों के टेबलेट पर एप डाउनलोड करवा दी जाएगी। जिन 900 शिक्षकों को अभी सिम नहीं मिली है, उनकी मांग शिक्षा विभाग को भेज दी गई है।

- डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर एफएलएन सिरसा।
-------------------

निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी फायदा होगा। इस एप के माध्यम से एक क्लिक पर विद्यार्थियों की जानकारी शिक्षकों और विभाग को मिल जाएगी।
- बूटाराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article