फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New ration cards made for 40 thousand people with family identity card, crowd gathered to get the investigation done

परिवार पहचान पत्र से 40 हजार लोगों के बने नए राशन कार्ड, जांच करवाने के लिए उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
New ration cards made for 40 thousand people with family identity card, crowd gathered to get the investigation done
कार्ड की जांच करवाने के लिए आए लोग पुलिसकर्मियों से उलझते हुए - फोटो : Sirsa
सिरसा। परिवार पहचान पत्र बनाने के बाद एक लाख 80 हजार से कम आय वाले 40 हजार नए उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाए जाने हैं। इसके लिए कई उपभोक्ताओं के पास राशन कार्ड के लिए मैसेज पहुंचा तो उनके साथ राशन कार्ड की जानकारी लेने के लिए भी लोग पहुंचना शुरू हो गए। भीड़ अधिक हुई तो कार्यालय में अव्यवस्था फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय के आगे खड़े सभी लोगों को लाइन में लगवाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और महिलाओं में बहस भी होती रही।
विज्ञापन

सोमवार को खाद्य एंव आपूर्ति विभाग का कार्यालय खुलने से पहले ही गांव और शहर के महिलाएं व पुरुष पहुंचना शुरू हो। सुबह आठ बजे ही 300 से अधिक लोग कार्यालय में एकत्र हो गए। लोगों की भीड़ अधिक होने के कारण कर्मचारियों को परेशानी होने लगी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था में सुधार करनी शुरू किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और लाइन में लगे लोगों के बीच कहासुनी होनी शुरू हो गई। गेट के आगे बैठी महिलाओं व पुरुषों को बाहर निकाल लाइन में लगाया गया तो कई लोगों ने इसका विरोध भी किया।
विज्ञापन

राशन कार्ड बनाने के लिए 40 हजार को भेजा था मैसेज
परिवार पहचान पत्र अपडेट करवाए जाने के बाद पोर्टल से ही जिले के नए 40 हजार उपभोक्ताओं को मैसेज ट्रांसफर हो गया। लेकिन इस दौरान कई महिलाएं व पुरुष राशन कार्ड बनाने की जानकारी लेने के लिए भी कार्यालय में पहुंच गए। हालांकि विभाग के कर्मचारी लोगों को मैसेज होने पर ही लाइन में लगने की बात कहते हुए नजर आए। लेकिन फिर भी महिलाएं यहां पर दिनभर खड़ी रही और बारी का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र पर भी मिलेगा राशन
40 हजार नए उपभोक्ताओं के ही राशन कार्ड बनाया जाना है। जिन लोगों के पास मैसेज पहुंचा है उन्हीं लोगों के ही राशन कार्ड बनाए जाने हैं। जिन लोगों को मैसेज पहुंचा है वह राशन कार्ड बनवाने के लिए ही कार्यालय में पहुंचे। मई माह से नए उपभोक्ताओं को राशन वितरण करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए उपभोक्ता परिवार पहचान पत्र और पुराना राशन कार्ड भी लेकर कार्यालय में पहुंच सकते हैं।
-सुरेंद्र सैनी, खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक, सिरसा।

ए राशन कार्ड की जांच करवाने के लिए  खाद्य आपूर्ति कार्यालय महिलाओं की लगी लाइन

ए राशन कार्ड की जांच करवाने के लिए खाद्य आपूर्ति कार्यालय महिलाओं की लगी लाइन- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed