फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New police post will open in Kalanwali, SP approves

कालांवाली में खुलेगी नई पुलिस चौकी, एसपी ने दी मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
New police post will open in Kalanwali, SP approves
सिरसा। कालांवाली निवासियों के लिए अच्छी खबर है। पुलिस ने कालांवाली क्षेत्र में नई पुलिस चौकी खोलने का फैसला किया है। एसपी ने नई पुलिस चौकी शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसी हफ्ते शुक्रवार को नई चौकी का उद्घाटन किया जाएगा। क्षेत्र में हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ये कदम उठाया है। मंडी निवासी लंबे समय से पुलिस चौकी खोलने को लेकर मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मंडी में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी कि पुलिस चौकी स्थापित की जाए। मंडी की सामाजिक संस्थाओं की ओर से कई बार जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को पत्र लिखकर मांग की गई। अब इस ओर पुलिस ने कड़ा फैसला ले लिया है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने नई चौकी बनाने को लेकर मंजूरी दे दी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी मंडी स्थित एरिया में चौकी स्थापित होगी। नई चौकी स्थापित होने से क्षेत्र वासियों में सुरक्षा की भावना पैदा होगी और लंबे समय से चल रही मांग भी पूरी होगी।
विज्ञापन

ऑपरेशन क्लीन को लेकर भी एसपी ने बनाई प्लानिंग
नशा के खात्मा को लेकर जिला पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया है। इसके तहत एसपी डॉ. अर्पित जैन व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर काम कर रहे हैं। एसपी ने हेल्पलाइन बनाई है जिस पर नशा बेचने वालों और नशा करने वालों की सूचना दी जाती है। इससे नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी जबकि नशा करने वालों को ये आदत छुड़वाने के लिए भी काम किया जाएगा। एसपी ने आम लोगों से सीधा संपर्क साधा है। मौजिज लोगों को क्षेत्र विशेष या गांव के एरिया की जिम्मेदारी दी जा रही है। ताकि वे गोद लिए एरिया में नशा पर खात्मा के लिए काम करें। इसके साथ ही एसपी ने कहा है कि लोग नशा पर रोक लगाने के लिए अपने आइडिया भी लेकर आएं, ताकि उन पर काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालांवाली में नई चौकी स्थापित की जानी है। इसकी मंजूरी दे दी गई है। शुक्रवार को नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा नशा पर रोक लगाने के लिए भी ऑपरेशन क्लीन को प्रोत्साहन मिल रहा है और लोग अपने आइडिया लेकर हमारे पास आ रहे हैं।
- डॉ. अर्पित जैन, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed