{"_id":"585046954f1c1bad5d64a0bc","slug":"neither-terrorism-nor-halted-notbandi-corruption-ashok-tanwar-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से न आतंकवाद रुका और न ही भ्रष्टाचार : अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से न आतंकवाद रुका और न ही भ्रष्टाचार : अशोक तंवर
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला आतंकवाद पर चोट, कालाबाजारी रोकने और भ्रष्टाचार आदि कम करने के मुद्दे पर लिया था पर आज भी न तो आतंकवाद रुका है और न ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। अब सरकार ने उक्त मुद्दों से भटककर केवल पूरे देश में कैशलेस पेटीएम जैसी मुहिम आरंभ की गई है जिसे अभी तक पूरी तरह से लोग अपनाने को तैयार नहीं हो रहे।
वे मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से 50 दिनों का समय मांगा था कि सब ठीक हो जाएगा पर सवा माह बाद स्थिति जस की तस है और उसमें रत्तिभर भी परिवर्तन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह फैसला पूरे देश में आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है पर सत्ता के नशे में चूर भाजपा इस गलत फैसले को भी जबरन सही ठहराने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का फैसला आतंकवाद पर चोट, कालाबाजारी रोकने और भ्रष्टाचार आदि कम करने के मुद्दे पर लिया था मगर आज भी न तो आतंकवाद रुका है और न ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि अब उक्त मुद्दों से भटककर केवल और केवल पूरे देश में कैशलेस पेटीएम जैसी मुहिम आरंभ की गई है जिसे अभी तक पूरी तरह से लोग अपनाने को तैयार नहीं हो रहे।
नोटबंदी देश की अर्थ व्यवस्था के लिए खतरनाक
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने नोटबंदी की घोषणा से पूर्व ही अपने काले धन को सफेद कर लिया और गरीब लोगों को इस परेशानी से जूझने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब देश में गेहूं आयात की नीति को भी खोल दिया है जिससे देश के किसानों पर सबसे अधिक चोट हुई है। ये निर्णय भाजपा उस समय ले रही है जब देश के किसानों ने अपनी मेहनत से ही देश के गेहूं के भंडार भरे हुए हैं। सरकार की इस नीति से किसानों को उसकी फसल का पूरा मूल्य नहीं मिल पाएगा। नोटबंदी का प्रतिकूल असर यह पड़ा है कि छोटे व्यापार, किसान, मजदूर, व्यापारी सहित सभी वर्गों का व्यापार और धंधा चौपट होकर रह गया है। फल और सब्जियों के दाम गिर गए हैं। ये स्थिति देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन
एसवाईएल पर पीएम बात करने को तैयार नहीं
उन्होंने कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र के बाद कांग्रेस अपनी रणनीति बनाएगी और देश के लिए खतरा बनी भाजपा के सभी नापाक इरादों को जनता में असफल बनाएगी। सतलुज यमुना लिंक नहर पर डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा की सर्वदलीय बैठक व राष्ट्रपति से मिलने के बाद प्रधानमंत्री से मिलने का वक्त मांगा गया है मगर अभी तक प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर मिलने का समय ही नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पूरी तरह से गंभीर है और हरियाणा के हिस्से का पानी लाने के लिए हर संघर्ष करने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर इनेलो का चरित्र स्पष्ट हो चुका है। यदि वह इस मामले में गंभीर होती तो हरियाणा के हिस्से का पानी बहुत पहले मिल जाता। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा के गठन के बाद से अब तक करीब 17 हजार करोड़ का कर्ज लिया जा चुका है जिससे पता चलता है कि प्रदेश सरकार अन्य मामलों की तरह ही वित्तीय मामलों में भी पूरी तरह से फेल हो चुकी है।
इनेलो और भाजपा कर रहे है छल कपट की राजनीति
उन्होंने कहा कि नगर परिषद सिरसा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर हुई वोटिंग में ये तो स्पष्ट हो ही गया कि भाजपा और इनेलो ने किस प्रकार छल कपट की राजनीति का परिचय दिया, फिर भी कांग्रेस के पार्षदों ने एकजुटता दिखाते हुए वाइस चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पद हासिल कर यह स्पष्ट कर दिया कि अब माहौल बदल रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए वाइस चेयरमैन बने वार्ड चार के पार्षद रणधीर सिंह के अलावा पार्टी पदाधिकारियों नवीन केडिया, शीशपाल केहरवाला, कुलदीप सिंह गदराना, गोविंद कांडा सहित सभी का आभार जताया। इस अवसर पर उनके साथ नवीन केडिया, शीशपाल केहरवाला, गुरनाम सिंह झब्बर, डॉ. सुभाष जोधपुरिया, अमित सोनी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।