फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Negligent officers should improve in time, otherwise strict action will be taken: Sheeshpal Kamboj

लापरवाह अधिकारी समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई : शीशपाल कंबोज

Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Negligent officers should improve in time, otherwise strict action will be taken: Sheeshpal Kamboj
रानियां में लोगों की समस्याएं सुनते शीशपाल कंबोज।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने शहर के किसान रेस्ट हाउस में दो दिवसीय समाधान शिविर लगाया। इसमें में रानियां खंड लोगों की समस्याएं सुनीं गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने विभागों में लंबित पड़ी जन समस्याओं को तुंरत प्रभाव से निपटान करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को जारी किए। शिविर के दौरान पुलिस, सड़क, पंचायत, तहसील, वन, जल आपूर्ति व सिंचाई विभाग की समस्याएं आईं।
शीशपाल कंबोज ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि कुछ विभागों के अधिकारी व कर्मचारी लोगों को जानबूझ कर चक्कर कटवा रहे हैं। कुछ भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे समय रहते सुधर जाएं नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में उन्हें नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कंबोज ने कहा कि उनका कोई संगठन नहीं है। कांग्रेस अभी तक अपना जिला अध्यक्ष भी नियुक्त नहीं कर सकी। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, राजेंद्र, निर्मल बसरा, राधेश्याम खुराणा, एडवोकेट प्रकाश वीर, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed