फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Negligence: Date missing on first aid kit and fire extinguishers in roadways buses

लापरवाही : रोडवेज बसों में फर्स्ट एड किट व अग्निशमन यंत्रों पर तिथि गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Negligence: Date missing on first aid kit and fire extinguishers in roadways buses
बस के बोनट से गायब फर्स्ट एड किट बॉक्स । संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। यात्रियों को सुविधा और सुरक्षित यात्रा करवाने के परिवहन विभाग की ओर से बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन सिरसा डिपो की रोडवेज बसों में फर्स्ट एड किट तो दूर उनके बॉक्स तक गायब हैं। अग्निशमन यंत्र कब भरे गए और कितने समय के लिए वैलिड है इसकी तिथि तक दर्ज नहीं। ऐसे में अगर कोई हादसा होता है तो यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सिरसा डिपो की 176 बसों में हर रोज 30 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। अधिक बसों में फर्स्ट एड किट तो दूर उनके बॉक्स तक गायब हैं। अगर किसी बस में फर्स्ट एड बॉक्स मिल जाता है तो उसमें दवाइयों की तिथि भी एक्सपायरी होती है। कई बसों में अग्निशमन यंत्र गायब हैं। जिन बसों में यंत्र लगे हैं, उन पर तिथि तक अंकित नहीं है। वह कब भरे गए थे और कब तक उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बावजूद विभाग की ओर इसकी जांच तक नहीं की गई है। विभाग की ओर से बरती जा रही लापरवाही यात्रियों की जान जोखिम में भी डाल सकती है।
विज्ञापन

हर रोज करीब 10 से 12 लाख की होती है रोडवेज को आय
सिरसा डिपो में 32 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही है। इन बसों में भी यात्रियों की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं अगर रोडवेज की आमदनी की बात करते तो रोजाना विभाग को 10 से 12 लाख रुपये तक की आय होती है। इसके बाद भी रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए के कोई उपकरण तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में नहीं लगी पीली लाइट, बीच रास्ते से लौट रहीं
ठंड के मौसम में घनी धुंध छाई रहती है, लेकिन रोडवेज ने अभी तक बसों पर पीली लाइट तक नहीं लगाई गई। सिरसा से दिल्ली, हिसार, रोहतक, चंडीगढ़, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, राजस्थान और पंजाब के कई जिलों तक बसें पहुंचती हैं। पीली लाइट न होने के कारण धुंध में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बसों में फर्स्ट एड किट और अग्निशमन यंत्र आवश्यक हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ये बेहद ही जरूरी है। बसों में जांच की जाएगी। सभी बसों में फर्स्ट एड किट और अग्निशमन यंत्रों को लगवाया जाएगा। - केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।

रोडवेज बस में लगा अग्निशमन यंत्र, जिस पर तिथि नहीं है अंकित ।  संवाद

रोडवेज बस में लगा अग्निशमन यंत्र, जिस पर तिथि नहीं है अंकित । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed