फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NEET: 1981 candidates appeared in the exam, 57 were absent

नीट : 1981 परीक्षार्थी ने दी परीक्षा, 57 रहे गैरहाज़िर

Sun, 04 May 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
NEET: 1981 candidates appeared in the exam, 57 were absent
राजकीय महाविद्यालय में नीट की परीक्षा देने के लिए आई छात्रा से हेयर बैंड निकवालते हुए  महिला पु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में रविवार को नीट (यूजी)-2025 शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। पांच परीक्षा केंद्रों पर 1981 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 57 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा और जांच के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
इससे पहले एडीसी लक्षित सरीन ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नीट परीक्षा को सफलतापूर्वक ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइन अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 भी लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि कुल 2038 परीक्षार्थियों में से 1981 ने परीक्षा दी, जबकि 57 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही। परीक्षा केंद्र के बाहर व अंदर चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी सुबह से लेकर शाम तक तैनात रहे। केंद्र में मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों जांच की गई। इसके बाद एडमिट कार्ड व जरूरी दस्तावेज के साथ ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए ताकि मोबाइल नेटवर्क को तोड़ा जा सके। हर परीक्षार्थी पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी भी परीक्षा केंद्र में लगाए गए थे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम 6 बजे तक था। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::


अधिकांश परीक्षार्थियों को अभिभावक छोड़ने पहुंचे
अधिकांश परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर उनके अभिभावक छोड़ने पहुंचे। ये परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते रहे। सिरसा शहर में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय नेशनल कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय स्कूल प्रथम व द्वितीय में परीक्षा केंद्र बनाया गया था।



फोटो स्टेट की दुकानें रहीं बंद
परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में सभी फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में वाहन पार्किंग पर भी प्रतिबंध रहा। इसके चलते परीक्षार्थियों के अभिभावकों ने अपने वाहन दूर खड़े करने पड़े।


::::::::::::::::::::::::

प्रवेश द्वार पर ही रख ली गई प्रतिबंधित वस्तु
परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गैजेट, मोबाइल आदि के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रही। इसके अलावा कोई भी गहने जैसे अंगूठी, कड़ा, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, खाद्य वस्तु, मेटेलिक आइटम, पानी की बोतल आदि अंदर ले जाने की अनुमति परीक्षार्थियों को नहीं थी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही जिस परीक्षार्थी के पास ये चीज मिली उसे बाहर रखवा लिया गया। वैसे ज्यादातर परीक्षार्थियों को पहले ही इसका पता था। इसलिए वे जरूरी दस्तावेज लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed