{"_id":"669d66bb465aed127f07c024","slug":"neemlas-sarpanch-brijlal-who-was-late-from-bayla-mata-ji-temple-died-in-a-car-accident-sirsa-news-c-21-hsr1011-425867-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बायला माता जी मंदिर से लाैट रहे नीमला के सरपंच बृजलाल की कार दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बायला माता जी मंदिर से लाैट रहे नीमला के सरपंच बृजलाल की कार दुर्घटना में मौत
Mon, 22 Jul 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद (सिरसा)। गांव नीमला के सरपंच बृजलाल कड़ेला की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक महिला व दो बच्चों सहित कुल 7 लोग घायल हो गए।। घायलों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, सरपंच का रविवार को गांव नीमला में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सरपंच बृजलाल अपने परिवार के साथ शनिवार को राजस्थान के बायला माता जी मंदिर में सवामणी करने के बाद नीमला वापस आ रहे थे। रास्ते में सरदारशहर मेगा हाईवे पर गांव साडासर के पास सूरतगढ़ की ओर से आ रही एक कार से उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सरपंच बृजलाल (50) गंभीर घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्य विनोद (26), नरेंद्र (10 ), जीवणाराम (40), अनुष्का (4 ), मीता (24) और रणवीर (45) निवासी, किशनपुरा को मामूली चोटें आईं। बृजलाल को सरदार शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह करीब 4 बजे शव को गांव में लाया गया। यहां दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।