फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NCB searched the houses of drug smugglers, raided 15 places

Sirsa News: एनसीबी ने खंगाले नशा तस्करों के घर, 15 जगह मारे छापे

Thu, 21 Sep 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
NCB searched the houses of drug smugglers, raided 15 places
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट की टीम ​चिकन कॉर्नर पर छापेमारी करती हुई । 
सिरसा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा एवं फतेहाबाद की संयुक्त टीम ने वीरवार को नशा तस्करों के घरों को खंगाला। पुराने और नए डाटा के अनुसार एनसीबी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। डॉग स्क्वॉड के साथ शहर की कई कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। हालांकि एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान टीम के हाथ कुछ भी नहीं लगा।
विज्ञापन

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख आईपीएस ओपी सिंह ने नशा पर लगाम लगाने को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। इसके तहत एनसीबी पुराने और नए नशा तस्करों व इसमें संलिप्त का डाटा खंगाल रही है। वीरवार को एनसीबी यूनिट सिरसा एवं फतेहाबाद की संयुक्त टीम ने सिरसा के जेजे कालोनी, वाल्मीकि चौक, सिविल अस्पताल के आसपास सहित करीबन 15 क्षेत्र में छापा मारकर नशा तस्करों के घरों को खंगाला। टीम ने घर के चूल्हे-चौके से लेकर गलियों में रखे खोखे तक खंगाल डाले। आसपास की दुकानों की भी जांच की गई। हालांकि टीम के कार्रवाई के दौरान कुछ भी संदिग्ध हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन





40 पुलिस कर्मचारी दो टीमों में रहे शामिल
सिरसा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध तस्करों के साथ साथ पुराने रिकॉर्ड के आधार पर सूची तैयार की गई है। इसके तहत सिरसा और फतेहाबाद यूनिट के साथ नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में छापा कार्रवाई करते हुए चिह्नित घरों की तलाशी ली है। इस अभियान में उन घरों की तलाशी ली गई, जिनके कोई न कोई नशे के कारोबार में संलिप्त है और उनके ऊपर एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं। अभियान में महिला कर्मियों सहित 40 पुलिसकर्मी टीम में शामिल रहे। लगभग 15 घर–दुकानें, चिकन कॉर्नर, रेहड़ी पर सर्च अभियान चलाया गया। 20-20 की दो टीम बनाकर तलाशी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाटा तैयार कर रहा विभाग
एनसीबी विभाग की ओर से पुराने और नए तस्करों का डाटा तैयार किया जा रहा है। वह किन किन लोगों के संपर्क में थे और किन किन जगहों पर उनकी मूवमेंट सबसे ज्यादा था। इसके अतिरिक्त जिले में कहां कहां पर जाते थे। एनसीबी इन सभी तस्करों की कुंडली खंगालने में जुटी है। हमारा मकसद है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed