{"_id":"5ffc96378ebc3e32921af465","slug":"nc-and-pwd-meeting-to-get-technical-flaws-removed-sirsa-news-rtk590435133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप और पीडब्ल्यूडी की बैठक बुला चौक की तकनीकी खामियां करवाएं दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप और पीडब्ल्यूडी की बैठक बुला चौक की तकनीकी खामियां करवाएं दूर
विज्ञापन
सांगवान चौक पर रात को ड्यूटी देते यातायात पुलिस के जवान।
- फोटो : Sirsa
शहर के दो प्रमुख चौक सांगवान और लालबत्ती चौक पर जाम लगता है। इससे आमजन को निजात दिलाने के लिए एसपी भूपेंद्र सिंह ने डीएसपी आर्यन चौधरी को नगर परिषद सिरसा और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों की बैठक बुलाकर चौक की तकनीकी खामियां दूर करने के निर्देश दिए।
जिले में ग्राम सचिव की परीक्षा के दो दिनों में यातायात की स्थिति खराब हो गई थी। शहर में लगने वाले जाम पर संज्ञान लेते हुए अब एसपी भूपेंद्र सिंह ने नगर आयुक्त और पीडब्लूडी के अधिकारियों को पत्र लिखने का फैसला किया है, ताकि जाम की समस्या का समाधान करने के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों बैठक बुलाकर उस पर चर्चा की जा सके। साथ ही डीएसपी हेडक्वार्टर आर्यन चौधरी को इन सड़कों के निर्माण में जो तकनीकी खामियां हैं, उनकी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने डीएसपी से कहा कि वे सांगवान चौक पर डिवाइडर या फिर सड़क निर्माण के डिजाइन की वजह से जाम लग रहा है तो संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाएं। साथ ही यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह को नया ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए।
सांगवान चौक की चौड़ाई कम, इसलिए लगता है जाम
सांगवान चौक पर जाम की स्थिति सबसे खराब है। इस चौक की चौड़ाई बहुत कम है। जब डबवाली रोड से आने वाले वाहन चौक से बिना घूमे ही शहीद जगदेव सिंह चौक की ओर मुड़ते हैं तो जाम की स्थिति बन जाती है। दूसरा रेलवे रोड से आने वाले ऑटो भी जाम का कारण बन रहे हैं। इस चौक पर वाहनों के एक ओर से दूसरे ओर निकलने के लिए जगह की कमी के कारण जाम लगता है। हालांकि चौक पर यातायात पुलिस के जवान भी खड़े रहते हैं। शहर की मुख्य रोड लोक निर्माण विभाग के अधीन है, जबकि चौक के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद सिरसा की है। ऐसे में दोनों विभागों के साथ ही बैठक करके जाम का समाधान किया जा सकता है।
विज्ञापन
नप साथ दे तो कम होगा जाम : यातायात थाना प्रभारी
यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह कहना है कि एसपी साहिब के जाम को लेकर आदेश आए हैं। सांगवान चौक पर जाम की वजह चौक का छोटा होना है। इस चौक की चौड़ाई और बढ़ जाए तो समस्या कम होगी। दूसरा नगर परिषद भी सहयोग करें तो जाम न लगे। शहर के मुख्य सड़कों पर लगने वाली रेहड़ियां भी जाम का कारण बनती हैं। हम अपनी ओर से कई बार रेहड़ी वालों को हटाते हैं, लेकिन दोबारा से फिर वहीं स्थिति बन जाती है। जाम से निपटने के लिए मंगलवार को भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही नया प्लान बनाया जाएगा।
कोट्स
चौकों पर जाम की समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा जाएगा। डीएसपी आर्यन चौधरी को दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके तकनीकी खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
- भूपेंद्र सिंह, एसपी सिरसा।