फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   National Assessment and Accreditation Council team started survey at Chaudhary Devilal University

सीडीएलयू में नैक की दस्तक: टीम ने शोध गतिविधियों और शिक्षकों की भर्तियों को लेकर उठाए सवाल

Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
सार

सदस्यों ने पूछा कि वर्ष 2007 के बाद क्यों नहीं हुई शिक्षकों की नई भर्तियां? तो प्रशासन का जवाब मिला कि सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
National Assessment and Accreditation Council team started survey at Chaudhary Devilal University
सीडीएलयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा में चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल (नैक) की टीम ने बुधवार को सर्वे शुरू कर दिया है।  टीम ने पहले दिन जहां एक ओर सभी विभागों के चेयरपर्सन की बैठक ली। वहीं मुख्य स्वागत बैठक में उपलब्धियां भी सुनीं। उम्मीद से विपरीत सीडीएलयू के अधिकारियों को नैक सदस्यों के तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ा। मुख्य तौर पर कम शोध, 15 वर्षों के दौरान नियमित शिक्षकों की भर्तियां न होना सहित अन्य मुद्दों पर सवाल पूछे। इतना ही नहीं विभागों का भी निरीक्षण कर ग्राउंड स्तर पर सीडीएलयू के विकास की रिपोर्ट की सच्चाई जानी।

विज्ञापन


सीडीएलयू में नैक की ओर से पांच सदस्यीय पीयर टीम पहुंची है। इसमें डॉ. बंशीधर माझी, डॉ. शंकर दामोधरण, डॉ. संदीप कौर, डॉ. सुजाथा पीला और डॉ. मेमचा शामिल रही। बुधवार को असेसमेंट के पहले दिन की शुरुआत टीम सदस्यों के स्वागत से हुई। इसके बाद प्रशासनिक भवन स्थित मीटिंग हॉल में बैठक हुई, जिसमें वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने सीडीएलयू की ढांचागत सुविधाओं, उपलब्धियों को सामने रखा।
विज्ञापन


इसके अलावा ये भी बताया कि कितना शिक्षक स्टाफ है और कितना गैर शिक्षक स्टाफ। डीन ऑफ एकेडमिक प्रो. सुरेश गहलावत ने विभागों और पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। इसके साथ-साथ डीन ऑफ रिसर्च प्रो. विक्रम सिंह ने भी शोध गतिविधियों का ब्यौरा रखा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मुख्य बैठक में जब अधिकारी संस्थान की उपलब्धियां गिनवा रहे थे तो इस दौरान नैक टीम सदस्यों के तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ा। इससे हालांकि एक बार अधिकारी सकते में आए, लेकिन वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक और अन्य अधिकारियों ने काफी सहजता से जवाब भी दिए। सूत्रों की मानें तो टीम सदस्यों ने सवाल उठाया कि वर्ष 2007 के बाद यहां नियमित शिक्षकों की भर्तियां क्यों नहीं हुई।

इसके अलावा पार्ट टाइम टीचर्स से क्यों काम चलाया जा रहा है। इस पर वीसी ने जवाब दिया कि नई भर्तियों की सरकार की ओर से मंजूरी नहीं मिल पाई। नैक टीम ने शोध को लेेकर भी कई सवाल पूछे। इसमें उन्होंने पूछा कि ये बताएं, इस समय सीडीएलयू के पास कितने रिसर्च प्रोजेक्ट हैं, यदि नहीं है तो क्यों?

ये भी पूछा कि सीडीएलयू के कितने टीचर्स ने शोध प्रोजेक्ट के लिए अप्लाई किया है और उनकी स्थिति क्या है। इसके अलावा ये सवाल भी सामने आया कि बताएं, जो रिसर्च प्रोजेक्ट हैं उनमें कितने जेआरएफ है और कितने स्पोंसर्ड। नैक टीम के इन तीखे सवालों से हालांकि एक बार अधिकारी थोड़े परेशान भी नजर आए।

विभागों का भी किया निरीक्षण, जानी स्थिति 
बैठक के बाद नैक टीम सदस्यों ने दो धड़ों में बंटकर निरीक्षण किया। दोनों टीमों ने अलग-अलग जाकर सीवी रमन भवन और टैगोर भवन स्थित अंग्रेजी विभाग, कंप्यूटर साइंस विभाग, फूड साइंस, बायोटेक विभाग का निरीक्षण किया। अंग्रेजी विभाग में स्थित लैंग्वेज लैब में भी दस्तक देकर टीम सदस्यों ने रिपोर्ट देखी। दोपहर भोजन के बाद टीम सदस्यों ने सभी विभागों के चेयरपर्सन से भी व्यक्तिगत रूप से बैठक की और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग की उपलब्धियां जानी। इसके बाद सीडीएलयू के शोधार्थियों से भी बातचीत की और फीडबैक लिया। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानिए....टीम टीम का आज ये रहेगा शेड्यूल
9.00 बजे से 11.00 बजे तक ढांचागत सुविधाएं जैसे कंप्यूटर सेंटर, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स, जिमनेजियम, योग सेंटर की सच्चाई जानेंगे।
सुबह 11.00 से 1.00 बजे तक डीएसडब्ल्यू ऑफिस, जिमनेजियम, कैंटीन, हॉस्टल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सुविधाएं देखेंगे। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्लेसमेंट सेल, कॅरिअर काउंसिलिंग सेंटर, लैंग्वेज लैब, एंटी रैगिंग सेल, सैक्सूअल हैरासमेंट सेल देखेंगे। दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे, पासआउट से भी फीडबैक लिया जाएगा। 4 बजे के बाद गवर्ननिंग बॉडी से मुलाकात, प्रतिनिधियों से बातचीत के साथ-साथ डायरेक्टर आईक्यूएसी, रजिस्ट्रार से बातचीत, फाइनांस ऑफिसर और अन्य गैर शिक्षक कर्मचारियों के साथ भी बातचीत होगी।


सकारात्मक मिल रहा संकेत: प्रो. एसके गहलावत
नैक टीम ने असेसमेंट शुरू कर दिया है। पहले दिन की बैठक शानदार रही है। सीडीएलयू की ओर से उपलब्धियां बताई गई हैं। टीम सदस्यों की ओर से भी सकारात्मक संदेश मिला है। दो माह से चल रही तैयारियां की जा रही थी।  उम्मीद है कि अब संस्थान को पहले से बेहतर ग्रेड मिलेगा। इससे संस्थान के साथ-साथ यहां के लोगों को भी लाभ होगा। - प्रो. एसके गहलावत, डीन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed