{"_id":"6a4ea1d80eeb96d8b7067d37","slug":"nashamukt-campaign-in-matdadu-sirsa-news-c-128-1-svns1027-161208-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव मट्टदादू से ''नशा मुक्त गांव अभियान'' किया शुरू, तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव मट्टदादू से ''नशा मुक्त गांव अभियान'' किया शुरू, तस्करों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Thu, 09 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
डबवाली। एसपी जसलीन कौर के साथ पंचायत के सदस्य व ग्रामीण। पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच गगनरणदीप सिंह ने शुरू की हर घर नशा मुक्त घर मुहिम, ग्रामीणों से की अपील
युद्ध नशे के विरुद्ध
फोटो-- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। पुलिस जिला डबवाली की पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने बुधवार को गांव मट्टदादू में नशा मुक्त गांव अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने जनसभा को संबोधित करते हुए नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार कर रही है और उनके खिलाफ कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक गांव मट्टदादू पूरी तरह से नशा मुक्त नहीं हो जाता तब तक पुलिस का यह अभियान और चौकसी लगातार जारी रहेगी।
हर घर नशा मुक्त घर मुहिम
कार्यक्रम के दौरान सरपंच गगन रणदीप सिंह मट्टदादू ने हर घर नशा मुक्त घर मुहिम का आगाज किया। उन्होंने गांव के प्रत्येक नागरिक से अपने-अपने घर को नशा मुक्त बनाने और इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। सरपंच प्रतिनिधि रणदीप सिंह मट्टदादू ने पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर को आश्वासन दिया कि गांव मट्टदादू का हर व्यक्ति पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने गांव में खेलों के लिए स्टेडियम और जिम के निर्माण की मांग भी रखी।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता
गांव मट्टदादू की ग्राम पंचायत हर वर्ष 1000 पौधे लगाने की परंपरा निभाती है। इस वर्ष के पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने गांव में पौधा लगाकर की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसएमओ हरसिमरन सिंह और हरनूर उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नशे की लत से पीड़ित और मनोरोग से ग्रसित मरीजों की मौके पर ही काउंसिलिंग की। कार्यक्रम के समापन पर ग्राम पंचायत मट्टदादू ने पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर और अन्य अतिथियों को सम्मानित किया।
डबवाली:
नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पुलिस जिला डबवाली की एसपी जसलीन कौर ने बुधवार को गांव मट्टदादू में नशा मुक्त गांव अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए एसपी जसलीन कौर ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार कर रही है और इनके खिलाफ किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। जब तक गांव मट्टदादू पूरी तरह से नशा मुक्त नहीं हो जाता, तब तक पुलिस का यह अभियान और चौकसी लगातार जारी रहेगी।
-- -
हर घर नशा मुक्त घर की मुहिम
कार्यक्रम के दौरान सरपंच गगन रणदीप सिंह मट्टदादू ने हर घर नशा मुक्त घर मुहिम का आगाज किया। उन्होंने अपील करते हुए गांव के प्रत्येक नागरिक से अपने-अपने घर को नशा मुक्त बनाने और इस अभियान में अपनी अहम भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं, सरपंच प्रतिनिधि रणदीप सिंह मट्टदादू ने एसपी जसलीन कौर को पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि गांव मट्टदादू का हर एक व्यक्ति पुलिस व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। ग्रामीण प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे और गांव से नशे का नामोनिशान मिटाकर ही दम लेंगे। उन्होंने एस पी साहब के मार्फत गांव में खेलों के लिए मूल भूत बुनियादी सुविधा स्टेडियम व जिम निर्माण की पुरजोर मांग रखी।
-- --
पर्यावरण संरक्षण: एसपी ने पौधा लगाकर की इस वर्ष की पौधारोपण की शुरुआत।
गांव मट्टदादू की ग्राम पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर वर्ष 1000 पौधे लगाने की अनूठी परंपरा निभाई जाती है। इस वर्ष के पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी एसपी जसलीन कौर द्वारा गांव में पौधा लगाकर की गई।
-- -
काउंसलिंग और स्वास्थ्य जागरूकता
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एस.एम.ओ. डॉ. हरसिमरन सिंह और डॉ. हरनूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशे की लत से पीड़ित व मनोरोग से ग्रसित मरीजों की मौके पर ही काउंसलिंग की, साथ ही उन्हें मुख्यधारा में लौटने के उपाय बताए। कार्यक्रम के समापन पर ग्राम पंचायत मट्टदादू द्वारा मुख्य अतिथि एसपी जसलीन कौर और अन्य विशिष्ट अतिथियों को सिरोपाओ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव के सभी नंबरदार, ग्राम पंचायत के समस्त सदस्य, किसान यूनियन के पदाधिकारी, पूर्व सरपंच तथा भारी संख्या में प्रबुद्ध ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में गांव को नशा मुक्त और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
युद्ध नशे के विरुद्ध
फोटो