फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   nagarpalika kalanwali upadhyaksh election today

Sirsa News: नगर पालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज

Mon, 16 Feb 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
nagarpalika kalanwali upadhyaksh election today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। कालांवाली नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव होगा। इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई थी। उप प्रधान के चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपना दम लगाना शुरू कर दिया है। अब देखना यह है कि कांग्रेस को जीत मिलती है या भाजपा अपने जोड़तोड़ में कामयाब होती है। 16 पार्षदों में 9 पार्षदों का वोट लेना होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 फरवरी को नगर पालिका कार्यालय के बैठक हॉल में सुबह 11 बजे बैठक होगी। उसके बाद चुनाव प्रक्रिया की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एक प्रस्तावक व समर्थक के साथ अपना नामांकन कर सकता है।


एसडीएम कालांवाली मोहित कुमार ने बताया कि सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उसके बाद 12 से 12:30 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। दोपहर 12:30 से 12:50 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, दोपहर 12:50 से 1:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद दोपहर 1 से 1:30 बजे तक मॉक पोल होगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed