{"_id":"4298f0ca27b2047be22b85cc3a3b5c22","slug":"nagar-parisad-is-flop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप की फोन पर शिकायत योजना हो रही फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप की फोन पर शिकायत योजना हो रही फेल
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम ढलते ही पूरा शहर अंधेरे में डूब जाता है। कारण है नगर परिषद विभाग की लापरवाही। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने की विभाग जहमत नहीं उठा रहा है। विभाग द्वारा फोन नंबर भी जारी किया, ताकि आमजन फोन के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें। विभाग ने यह कार्य ठेके पर दिया है, लेकिन यह योजना कारगर साबित नहीं हुई। वहीं लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा जारी किया गया फोन नंबर लगता ही नहीं। नगर परिषद विभाग की ओर से शहर की लाइटों को ठीक करवाने के लिए उठाए गए सभी कदम असफल दिखाई पड़ रहे हैं। अब इस कार्य के लिए ठेकेदार को जिम्मेवारी दी गई है। बावजूद इसके शहर रात के समय में अंधेरे में डूबा रहता है। कई स्थानों पर लाइटों को ठीक करवाने के लिए लोग कई महीनों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं।
लोगों ने कहा, नहीं हो रही सुनवाई
शहर के मुख्य चौक परशु राम चौक के पास कई महीनों से लाइटें खराब पड़ी हैं। इसी प्रकार बेगू रोड के काफी हिस्से पर लाइटें गुल हैं। कई बाजारों के अलावा कॉलोनियों में भी यही स्थिति है। परशुराम चौक स्थित शिव शक्ति ज्वैलर्स के संचालक मनोज सोनी ने बताया कि उन्होंने छह माह तक करीब 20 बार शिकायतें की पर हिसारिया बाजार की एंट्री पर लगी स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं करवाई गई। इसी प्रकार चतरगढ़ पट्टी निवासी इंद्रजीत ने बताया कि आए दिन किसी न किसी गली में स्ट्रीट लाइट बंद होती है। लोग बार-बार इस मामले की शिकायत भी करते हैं पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
क्या कहना है विभाग का
लाइट इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि शहर की सभी लाइटों की गिनती की जा रही है इस दौरान खराब लाइटों की भी सूची तैयार की जा रही है ताकि सभी लाइटों को ठीक करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह कार्य विभाग द्वारा शुरू किया जा चुका है इसी सप्ताह में सभी लाइटों की सुध ली जाएगी।
विज्ञापन
क्या कहना है ठेेकेदार
ठेकेदार चरणजीत सिंह ने कहा कि हर रोज 10 से 12 शिकायतें आती हैं जिन्हें तुरंत प्रभाव से ठीक करवाने के लिए टीम को भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि लाइटें ठीक करवाने के लिए 12 लोगों की टीम है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह से अब तक करीब पांच हजार प्वाइंट ठीक किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में करीब 50 शिकायतें, दिसंबर में करीब 40 शिकायतें, जनवरी माह में करीब 15 से 25 शिकायतें और फरवरी माह में 10 से 12 शिकायतें आ रही है। इससे साफ होता है कि हर माह स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच तक फोन पर शिकायतें सुनी जाती हैं।