{"_id":"62c724ce8970800f2907f478","slug":"naac-team-s-second-day-in-cdlu-teachers-made-achievements-and-students-counted-shortcomings-sirsa-news-hsr636121159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक टीम का सीडीएलयू में दूसरा दिन, शिक्षकों ने उपलब्धियां तो विद्यार्थियों ने गिनाई कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक टीम का सीडीएलयू में दूसरा दिन, शिक्षकों ने उपलब्धियां तो विद्यार्थियों ने गिनाई कमियां
विज्ञापन
सीडीएलयू में फीडबैक सेशन के दौरान विद्यार्थियों के साथ नैक की टीम के सदस्य। संवाद।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल (नैक) की टीम ने विधि विभाग, परीक्षा शाखा, लाइब्रेरी सहित अन्य ब्रांच का दौरा किया। इस दौरान टीम ने शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पासआउट विद्यार्थियों से भी अलग-अलग बात की। इस दौरान जहां एक ओर शिक्षकों ने सब कुछ ठीक-ठाक फीडबैक दिया वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों ने कमियां गिनाई। इस दौरान टीम ने विद्यार्थियों ने पूछा कि क्या यहां प्लेसमेंट होता है? तो विद्यार्थियों ने कहा कि यह शब्द ही पहली बार आपसे सुन रहे हैं।
नैक टीम के सदस्यों डॉ. बंशीधर माझी, डॉ. शंकर दामोधरण, डॉ. संदीप कौर, डॉ. सुजाथा पीला और डॉ. मेमचा ने सीडीएलयू कैंपस का निरीक्षण किया। वीरवार को नैक टीम सदस्यों ने कंप्यूटर सेंटर, लाइब्रेरी जाकर सुविधाएं देखी। इतना ही नहीं स्पोर्ट्स जिमनेजियम, कैंटीन, हॉस्टल, स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ विधि विभाग का भी दौरा किया। दोपहर बाद ऑटोरियम में पहले शिक्षकों, फिर गैर शिक्षक कर्मचारियों और उसके बाद विद्यार्थियों से बातचीत की। तीन वर्गों के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक के दौरान नैक टीम ने सीडीएलयू की कमियां खंगालने का प्रयास किया। लेकिन टीचर्स और गैर शिक्षक कर्मचारियों ने कैंपस की बेहतरी और अच्छा ग्रेड पाने के लिए सकारात्मक फीडबैक दिया। कमियों को दरकिनार कर ग्रेड लाने के लिए प्रयास भी किए। लेकिन दूसरी ओर विद्यार्थियों ने सीडीएलयू की कमियां गिना डाली।
जानिये... ऐसे चली तीनों बैठक लाइव
विद्यार्थियों से बातचीत
नैक टीम ने पूछा : क्या आपको यहां प्रोग्राम ऑब्जेक्ट और कोर्स ऑब्जेक्ट के बारे में बताया जाता है? विद्यार्थियों ने कहा हां।
नई शिक्षा नीति के बारे में पूछा तो विद्यार्थी बोले : हां पता है। लेकिन जब विस्तार से सवाल किए तो विद्यार्थी चुप्पी साध गए।
- परीक्षा परिणाम के बार में पूछा तो पीछे बैठे विद्यार्थी बोले- यहां 6-6 महीने तक नहीं आता परीक्षा परिणाम।
- नैक टीम ने पूछा कि क्या यहां प्लेसमेंट होता है? इस पर छात्रों ने कहा कि ये शब्द ही आपके मुंह से पहली बार सुन रहे हैं।
- इसके बाद दो विद्यार्थी गुरप्रीत और समीर को मंच पर बुलाया और व्यक्तिगत रूप से गुप्त फीडबैक भी लिया।
शिक्षकों से बातचीत
नैक टीम सदस्यों ने पूछा, क्या सैलरी समय पर मिल जाती है। सभी ने कहा- जी हां।
-नैक टीम ने कहा - हमने देखा है कि एक शिक्षक के पास, कई तरह के अतिरिक्त पद हैं, लगता है यहां चहेतों को दी जा रही अधिक जिम्मेदारी। इससे तो पढ़ाई प्रभावित हो रही होगी। अब शिक्षकों के बीच समान काम वितरण के लिए दिए जाएंगे सुझाव।
विज्ञापन
नैक टीम ने कहा - यदि शिक्षक ये काम करेंगे और विद्यार्थी खाली बैठे रहेंगे तो इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता।
गैर शिक्षक कर्मचारी
नैक टीम ने पूछा : सब कुछ ठीक-ठाक है, कर्मचारी बोले-जी। बस सीडीएलयू को मिल जाए अच्छा ग्रेड, यही इच्छा है।
- टीम ने कहा : यहां अनुबंध आधार पर क्यों है अधिक कर्मचारी, तो बोले: सरकार के पास भेजा था प्रस्ताव, नहीं हुआ मंजूर।
आज ये रहेगा शेड्यूल : रिव्यू मीटिंग के बाद लिखी जाएगी रिपोर्ट
9 से 11 बजे तक ढांचागत सुविधाओं का रिव्यू किया जाएगा। सुरक्षा और सुरक्षा काउंसिलिंग, रैंप, रेल्स, स्किल डेवलेपमेंट सेंटर देखा जाएगा। इसके अलावा रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट का रिव्यू होगा। कमेटियों के हेड से भी बातचीत करेंगे। 11.00 बजे सेेे 1 बजे तक रिपोर्ट लिखी जाएगी। डॉक्यूमेंट्री एवीडेंट की चेकिंग होगी। लंच के बाद दोपहर 3 बजे पीयर टीम अपनी रिपोर्ट संस्थान के हेड के साथ बातचीत कर मंथन करेंगे। 4 से 5 बजे तक रिपोर्ट फाइनल कर ली जाएगी।
नैक टीम दौरे का दूसरा दिन भी शानदार रहा : रजिस्ट्रार
नैक टीम की ओर से दूसरे दिन भी विभिन्न जगहों का दौरा किया गया। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों से बातचीत भी की। उम्मीद है कि अच्छा फीडबैक मिला है और सीडीएलयू का ग्रेड पहले से बेहतर आएगा। इससे विकास के रास्ते खुलेंगे और विद्यार्थियों को भी लाभ होगा।
- डॉ. राजेश बांसल, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू।