फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   My Crop-My Details portal for the registration of Kharif crops has started.

Sirsa News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ फसलों का पंजीकरण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
My Crop-My Details portal for the registration of Kharif crops has started.
सिरसा। खरीफ 2025 फसलों का मेरी फसल मेरा-ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो चुका है। किसान अपनी खरीफ फसलों का ब्योरा दर्ज कर पंजीकरण करवा सकते हैं। उप कृषि निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फसल पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. सुखदेव ने बताया कि केवल उन्हीं किसानों की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएंगी जो पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। इसलिए किसानों समय पर फसल पंजीकरण करवाकर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें और अपनी फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकें। इसके अतिरिक्त किसान मेरी फसल मेरा-ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाते समय ही पराली प्रबंधन के लिए धान की पराली को मिट्टी में मिलाने व गांठे बनाने के लिए 1200 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए किसान के पास पीपीपी आईडी व आधार कार्ड अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या संबंधित खंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए किसान अपने गांव में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर/अटल सेवा केंद्र पर जाकर या स्वयं अपने मोबाइल से फसलडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पोर्टल बंद होने से पहले ही पंजीकरण करवाएं ताकि विभागीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके और किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचकर अधिक लाभ कमा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed