{"_id":"5f148c4c8ebc3e9ffb2ec71a","slug":"murder-of-woman-sirsa-news-rtk5647903103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, आंगन में ही लाश दफनाकर परिवार लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या, आंगन में ही लाश दफनाकर परिवार लापता
विज्ञापन
जिले के कालांवाली गांव में महिला की हत्या कर उसका शव घर के आंगन में ही दफनाकर परिवार लापता हो गया। किसी व्यक्ति ने थाने में फोन कर सूचना दी तब पुलिस ने ढोलक बजाने वाले दीपू सिंह के घर के आंगन में खुदाई करवाई। करीब पांच फुट खुदाई करने पर महिला (25) का शव मिला है, जिसके सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
कालांवाली गांव से रविवार शाम को किसी व्यक्ति ने कालांवाली एसएचओ सत्यवान को फोन कर सूचना दी कि दीपू सिंह ने एक महिला का कत्ल कर उसका शव अपने घर में छिपा दिया है। एसएचओ सत्यवान ने अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। उसके बाद वह अपनी पूरी टीम के साथ कालांवाली में दीपू सिंह के घर की ओर रवाना हो गए। पहुंचने के बाद पुलिस ने देखा कि घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ताला तोड़कर घर में पहुंची और देखा तो आंगन में मिट्टी उभरी हुई थी। शक होने पर पुलिस ने करीब चार से पांच फुट खुदाई करवाई तो पता लगा कि अंदर शव को दफनाया गया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर शव को बाहर निकाला। शव को नीचे दबाने के बाद ऊपर नमक डाला हुआ था। निकालने के बाद पता लगा कि शव महिला का है जिसकी अभी शनाख्त नहीं हो पाई है।
पड़ोसियों को लगी भनक, शव दबाकर हुए फरार
जिस मकान में महिला का शव बरामद हुआ है। उसमें दीपू सिंह, उसकी मां, उसका बड़ा भाई काला सिंह उसकी पत्नी और बच्चे रहते थे। रविवार दोपहर के बाद पूरा परिवार गांव से लापता है, जिसकी कोई सूचना नहीं मिल रही है। जानकारी के अनुसार दीपू सिंह मंगलामुखी के साथ ढोलक बजाने का काम करता था और काला सिंह खेती का काम करता था। दोपहर के समय जब घर में खुदाई कर रहे थे तो पड़ोसियों को कुछ अनहोनी की भनक लगी और उन्होंने आगे किसी को यह बात बताई। पूरे गांव में शाम तक यह बात आग की तरह फैल गई और किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तब पूरा परिवार घर छोड़कर जा चुका था। पड़ोसियों के मुताबिक महिला बीते कई दिनों से परिवार के साथ रही थी।
विज्ञापन
शव का अभी शनाख्त नहीं हो पाई है, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक महिला के माथे पर चोट के निशान मिले हैं।
-एसआई सत्यवान, कलांवाली इंचार्ज।