{"_id":"65ff1f70396b696d0c055233","slug":"murder-of-a-relative-of-a-young-man-in-village-rodi-body-thrown-on-the-road-sirsa-news-c-21-hsr1011-347951-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव रोड़ी में रिश्तेदारी में आए युवक की हत्या, शव को सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव रोड़ी में रिश्तेदारी में आए युवक की हत्या, शव को सड़क पर फेंका
Sat, 23 Mar 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां/रोड़ी। क्षेत्र में शुक्रवार रात को अपनी रिश्तेदारी में आए शख्स की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को गली में फेंक दिया गया। गली में शव पड़ा देख चौकीदार ने रात को ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के बड़े भाई ने हत्या का आरोप रिश्तेदारों पर लगाया है। मृतक अविवाहित था और पेशे से हलवाई था।
पुलिस को दिए बयान में मानसा (पंजाब) क्षेत्र के गांव चोटियां निवासी जगदीश सिंह उर्फ जीसा ने बताया कि उसका छोटा भाई करीब 45 वर्षीय लक्खा सिंह शुक्रवार को रिश्तेदारी में आया था। उसको संदेह था कि उसकी पत्नी का लक्खा सिंह के साथ अवैध संबंध है। जगदीश ने आरोप लगाया कि रिश्तेदार ने पहले लक्खा सिंह को शराब पिलाई और इसके बाद पत्नी व कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लक्खा की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार उनके पास गांव के चौकीदार ने फोन कर सूचना दी थी कि गांव में सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो लक्खा सिंह का शव पड़ा हुआ था।
बयान दर्ज होने के दौरान पंचायत बैठी रही थाने के बाहर
ग्रामीणों के अनुसार गांव की पंचायत भी इस मामले में थाने में गई थी। पंचायत में मौजूदा सरपंच और पूर्व सरपंच सहित अन्य लोग शामिल थे। जब तक मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए, सभी को थाना परिसर के बाहर बैठा कर रखा गया।
विज्ञापन
आरोपियों के परिजनों ने बताई यह कहानी
परिवार की महिला ने बताया कि लक्खा सिंह सप्ताह में दो से तीन बार घर आता था। शुक्रवार शाम को लक्खा सिंह घर आया तो दोनों ने मिलकर शराब पी थी। बाद में सभी सोने के लिए चले गए। ऐसे में लक्खा सिंह ने रिश्तेदार को कहा कि वह फोन चार्जिंग पर लगाकर आता है। चार्जिंग लगाने के दौरान लक्खा सिंह ने कमरे में सोई हुई रिश्तेदार की बेटी के साथ अश्लील हरकत की। लड़की के शोर मचाने पर सभी भागकर उसके कमरे में गए तो लक्खा घर से बाहर भाग गया। इस दौरान लोग उसके पीछे भागे। वह पड़ोसियों की छत पर चढ़ गया। इस दौरान बचकर भागने के चक्कर में वह रात के अंधेरे में छत से कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई।
रिश्तेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। -रामचंद्र, थाना प्रभारी रोड़ी।