फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder in Live in relationship

जिसके लिए बीबी और बच्चों को मारा, अब उसी को छोड़ा

Fri, 18 Sep 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 18 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

जिस महिला के लिए साथ रहने के लिए पत्नी और दो मासूम बच्चों को जिंदा जला दिया। अब उसको छोड़कर किसी और के साथ रहने लगा है।

विज्ञापन


यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने दोषी के खिलाफ महिला संरक्षण अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है। उसका कहना है कि आरोपी 12 सालों से झांसा देकर उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस बीच महिला संरक्षण अधिकारी का कहना है कि पीड़िता के साथ न्याय किया जाएगा। आरोपी को तलब किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि 2002 में उसके पति कालूराम की मौत हो गई थी। उस वक्त वह हिसार स्थित मुलतानी चौक पर रहती थी। पति की मौत के बाद वह सिरसा में आकर रहने लगी। इसी दौरान उसकी नटार की ढाणी भजन सिंह निवासी मलकीत सिंह से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलकीत सिंह ने उससे शादी का वादा किया और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। सितंबर 2012 को मलकीत सिंह ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को जलाकर मार डाला। अदालत से सजा होने के बाद  24 मार्च 2015 को 28 महीने जेल काटकर मलकीत सिंह जमानत पर बाहर आया।

बाहर आने के बाद उसने उसको छोड़कर दूसरी महिला से संबंध बना लिया। उसी के पास रहने भी लगा है। पीड़िता का कहना है कि उसने मलकीत सिंह से कहा कि उसके साथ धोखा क्यों किया? आरोप है कि मलकीत सिंह बोला कि तीन कत्ल कर चुका हूं , ज्यादा बोलेगी तो तू भी नहीं बचेगी। पीड़िता कहना है मलकीत सिंह और उसकी दूसरी प्रेमिका उसके घर पर कब्जा करना चाहते हैं। महिला संरक्षण अधिकारी साधना मित्तल का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को तलब किया गया है।


दहल गया था लोगों का दिल
ढाणी नटार में 19 सितंबर 2012 को लोगों ने सुबह मलकीत सिंह के घर से धुआं उठता देखा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों ने जब कमरे में पड़ा संदूक खोला तो आंखें फटी रह गईं। संदूक में मलकीत सिंह की पत्नी अमरजीत कौर, दो वर्षीय बच्ची नवदीप कौर और बेटे सहजपाल का शव झुलसा हुआ पड़ा था। परिवार का कोई भी सदस्य उस समय घर पर नहीं था।

पुलिस ने अमरजीत कौर के भाई अभोली निवासी रणधीर सिंह की शिकायत पर मलकीत के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया था कि मलकीत के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और वह रोज अपनी पत्नी से मारपीट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed