फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal elections will be held in Bugul, Dabwali, Ellenabad and Rania

नगर निकाय चुनाव का बजा बिगुल, डबवाली, ऐलनाबाद और रानियां में होंगे चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections will be held in Bugul, Dabwali, Ellenabad and Rania
सिरसा। नगर निकाय चुनाव के लिए अधिकारिक तौर पर घोषणा हो गई है। 19 जून को चुनाव होंगे। इसके लिए शेड्यूल जारी हो गया है। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। जहां एक ओर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर ली हैं और आचार संहिता भी लागू हो गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर खास बात ये है कि इस बार मतदाता चेयरमैन भी सीधे मतदान से चुनेंगे। सिरसा और कालांवाली में नई वार्डबंदी के कारण चुनाव नहीं होंगे, जबकि डबवाली, ऐलनाबाद और रानियां में चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव की घोषणा होते ही एकाएक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों को लेकर प्रयास शुरू हो गए हैं। टिकट को लेकर इच्छुक उम्मीदवाद अपने प्रिय नेताओं के चक्कर काटना शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

डबवाली : शहर के 21 वार्डों में वोटर्स करेंगे भाग्य का फैसला
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की सीमा पर सटे डबवाली में 21 वार्ड है। जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर डबवाली से पूर्व उपप्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री भी देश और प्रदेश को मिले हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक विकास से अछूता रहा है। कई समस्याएं अभी भी क्षेत्र को घेरे हुए हैं। वर्तमान में भाजपा की प्रदेश में सरकार होने के बावजूद डबवाली में कांग्रेस समर्थित विधायक है। कांग्रेस समर्थित विधायक होने के कारण पार्षदों के चुनाव में कांग्रेस ने अपने सुमन जोया को चेयरमैन नियुक्त किया परंतु कांग्रेस के पार्षद सुमन जोया की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं थी तो उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पास कर सुमन जोया को पद से हटा दिया। इसके बाद चुनाव में हो पाने के कारण यहां पर प्रशासक नियुक्त है। शहर में सार्वजनिक शौचालय की समस्या है। नशे का बढ़ता प्रकोप सबसे बड़ी समस्या है। ट्रैफिक व्यवस्था की समस्या, पुलिस जिला बनाने की मांग और रेल की लोडिंग व अनलोडिंग सफाई की व्यवस्था पार्किंग की व्यवस्था जलभराव की समस्या पार्कों का सुंदरीकरण नाम की चीज अभी तक डबल के अंदर मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद : 17 वार्ड, 25 हजार वोटर, सभी दलों ने की तैयारी शुरू
ऐलनाबाद नगरपालिका में कुल 17 वार्ड है। यहां पर करीब मतदाता 25 हजार है। यहां की नगरपालिका में निवर्तमान अध्यक्ष भाजपा समर्थित रविंद्र कुमार लढ़ा थे। रविंद्र कुमार लढ़ा का दावा है कि उनके कार्यकाल में शहर में विकास की कोई कमी नहीं रही। जहां शहर में गलियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया, वहीं सफाई व्यवस्था भी शानदार रही। शहर में जगह जगह सुलभ शौचालय बनवाए गए। उन्होंने बताया कि शहर में बरसाती पानी की निकासी की एक बहुत बड़ी समस्या है। उसको लेकर भी बरसात के पानी को घग्घर नदी में डालने का एक प्रोजेक्ट बनाया गया है।
प्रॉपर्टी के गलत सर्वे से लोग आज भी परेशान : खोसा
कांग्रेस नेता मलकीत सिंह खोसा कहते हैं कि नगरपालिका के बीते भाजपा के कार्यकाल में लोगों ने भारी परेशानी झेली है। विशेषकर प्रॉपर्टी के गलत सर्वे से लोग आज भी पीड़ित है। भारी डेवलपमेंट चार्ज के कारण आमजन परेशान हैं। शहर में पार्किंग की बहुत बड़ी समस्या है। शहर के सभी सुलभ शौचालय जर्जर हालत में है। उनकी कभी भी सफाई नहीं होती है। शहर में सरकारी कॉलेज व खेल स्टेडियम नहीं है।
ऐलनाबाद में अनुसूचित जाति जबकि अन्य में सामान्य वर्ग के होंगे अध्यक्ष
नगर निकाय चुनाव में इस बार चेयरमैन और अध्यक्ष पद के लिए पहले से निर्धारित किया जा चुका है। ऐलनाबाद में इस बार अनुसूचित जाति वर्ग से अध्यक्ष बनेगा। जबकि कालांवाली, मंडी डबवाली और रानियां में सामान्य वर्ग से चेयरमैन को चुनाव जाएगा।

रानियां : 15 वार्ड, 18.500 वोटर तैयार, चुनेंगे प्रतिनिधि
रानियां में 15 वार्ड हैं और करीब 18 हजार 500 मतदाता हैं। निवर्तमान चेयरमैन सीता रानी हैं। हालांकि चेयरमैन बनते समय वे कांग्रेस से थी लेकिन अब रणजीत सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधायक बनकर सरकार के साथ हैं। इस बार कांग्रेस, भाजपा के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी हस्तक्षेप की तैयारी में हैं। इसके लिए सभी दलों के संभावित टिकट के दावेदारों ने चुनावी गतिविधियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed