फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal Council administration engaged in improving the ranking of Swachh Survekshan

Sirsa News: स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए जुटा नगर परिषद प्रशासन

Wed, 04 Dec 2024 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council administration engaged in improving the ranking of Swachh Survekshan
शहर में महिला को गीले व सूखे कचरे के लिए इस्तेमाल होने वाले डस्टबिन के बारे में जागरूक करता नगर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने अपनेे प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी अब जेई और तकनीकी विशेषज्ञ को दी गई है। इसके साथ ही लोगों को कचरा सेग्रीगेशन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इसके साथ ही पांच संस्थानों को कंपोस्ट प्लांट बनाने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में डोर टू डोर जागरूकता पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि जब टीम किसी कॉलोनी में जाए तो लोग उनके सवालों के जवाब दे सकें।
विज्ञापन


पिछले चार सालों से शहर की स्वच्छता रैंकिंग लगातार गिर रही है। इसके मुख्य कारण शहर में खुले में कचरा, सफाई का अभाव, सार्वजनिक शौचालयों की खराब स्थिति और आमजन की फीडबैक के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का अभाव रहे। इतना ही नहीं, सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशु और डंपिंग प्वांइट में फैला कचरा भी रैंकिंग गिरने का मुख्य कारण साबित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, सिटीजन वाइस में पिछले साल 800 अंकों की कमी आई थी। इस बार पहले चरण में ही नप ने काम शुरू कर दिया है। डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी के वाहनों के साथ विशेष रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये लोगों को पंफ्लेट बांट रहे हैं और कचरा सेग्रीगेशन की जानकारी दे रहे हैं। वहीं शहर के पार्कों को संस्थाओं को गोद दिया गया है। शहर के 31 शौचालयों को दुरुस्त करवाने के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं।


यह है मौजूदा व्यवस्था

शहर से डोर-टू-डोर कचरे का उठान पूजा कंसल्टेंट एजेंसी करवाती है। एजेंसी के पास 120 के करीब सफाई कर्मचारी हैं। 60 के आसपास टाटा एस हैं। कचरा प्वाइंट से बकरियांवाली प्लांट तक ले जाने के लिए पांच बड़े डंफर हैं। 10 के करीब ट्रैक्टर-ट्राॅली हैं। वहीं नगर परिषद के पास कुल 124 सफाई कर्मचारी हैं। इनमें पास बाजारों की सफाई की जिम्मेदारी है। मुख्य रोड के एक हिस्से की सफाई का कार्य डिंग मैन पावर को दिया हुआ है।


यहां पर सुधार की जरूरत

डोर- टू- डोर कूड़े के उठान के दौरान गीला और सूखा कूड़ा मिक्स उठाया जाता है।

डंपिंग प्वाइंट पर रैक पिकर कचरा बीनते हैं। अधिकतर डंपिंग प्वाइंट की चहारदीवारी नहीं बनी है। यहां बेसहारा पशु मुंह मारते हैं।

बाजारों में कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। सुबह व शाम को एजेंसी के वाहन कचरा उठाने आते हैं।

ग्रीन बेल्ट के हालात भी संतोषजनक नहीं है।

सब्जी मंडी का सारा कूड़ा खुले में डंपिंग प्वाइंट पर फेंका जाता है।

होम कंपोस्ट शहर में नहीं देखने को मिलती है।



::::::::::::::::::::::::::
बॉक्स
वर्ष -- रैंक
2020 - 176

2021 - 238

2022 - 254
2023 - 269


:::::::::::::::::
बॉक्स

इस प्रकार मिले थे पूर्व में अंक
कुल अंक 7500
1. एसएलपी (सर्विस लेवल प्रोग्रेस) : कुल 4830 अंक
- सिरसा को मिले - 1593.14
2 . सर्टिफिकेशन : कुल अंक 2500
- सिरसा को मिले -- 525 अंक
3. सिटीजन वायस : कुल अंक 2170


- सिरसा को मिले : 1352.13 अंक



::::::::::::::::::::::
स्वच्छता रैंकिंग के तहत चालान काटने और जागरूकता दोनों के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। ये फील्ड में उतर कर काम करेंगी। तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ काम करेंगे। - प्रवीण कुमार, जेई नगर परिषद


::::::::::::::::::::::
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तकनीकी विशेषज्ञ और जेई की अगुवाई में सफाई शाखा की ओर से कार्य किया जा रहा है। मौजूदा समय में डोर टू डोर जागरूकता पर काम किया जा रहा है। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed