{"_id":"6a3abe4d42eadda3890e5250","slug":"mp-kumari-selja-said-the-increase-in-fire-incidents-in-the-country-is-a-matter-of-concern-safety-rules-should-be-strictly-followed-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160425-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सांसद कुमारी सैलजा बोलीं- देश में बढ़ते अग्निकांड चिंता का विषय, सुरक्षा नियमों के सख्ती से हो पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सांसद कुमारी सैलजा बोलीं- देश में बढ़ते अग्निकांड चिंता का विषय, सुरक्षा नियमों के सख्ती से हो पालन
Tue, 23 Jun 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने देश में लगातार बढ़ रही अग्निकांड की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यदि अग्नि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन और नियमित निगरानी की जाए तो बड़ी संख्या में जानें बचाई जा सकती हैं।
उन्होंने 1995 के डबवाली अग्निकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि उस घटना के बाद बनाए गए सुरक्षा नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन आज भी कमजोर है। उन्होंने दक्षिण भारत के धार्मिक आयोजनों, मेरठ के विक्टोरिया पार्क हादसे, दिल्ली होटल अग्निकांड, पटाखा फैक्टरियों और हाल ही में लखनऊ कोचिंग सेंटर की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ये हादसे सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करते हैं।
कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के कारण भवनों, संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में अग्निशमन विभाग में 40 से 50 प्रतिशत पद खाली हैं और उपकरण भी पुराने हो चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और सभी संस्थानों में नियमित सुरक्षा जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।