फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Movement: Farmers burnt effigy of Agriculture Minister in queens

आंदोलन : रानियां में किसानों ने कृषि मंत्री का फूंका पुतला

Sun, 10 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Movement: Farmers burnt effigy of Agriculture Minister in queens
केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला फूंकते हुए किसान। - फोटो : Sirsa
कृषि कानूनों के विरोध को लेकर रानियां में सिरसा मार्ग पर लगाए गए पक्का मोर्चा के किसानों ने कृषि मंत्री द्वारा कानूनों को रद्द न करने से नाराज किसानों ने रविवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विरोध एवं प्रदर्शन करने वालों में किसान नेता जरनैल सिंह चंदी, बूटा सिंह ओटू, स्वर्ण सिंह जज, सुखदेव सिंह करीवाला, गुरचरण सिंह ने बताया कि कृषि मंत्री द्वारा किसानों के साथ अब तक हुई बैठकों में कोई निर्णय न होने से किसानों में खासी नाराजगी है। जिसके चलते किसानों ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला जला रोष प्रकट किया है। किसानों ने बताया कि अब तक किसान नेताओं की कृषि मंत्री के साथ 9 बार बैठकर हो चुकी है। इन बैठकों में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है बैठकों में हर बार तारीख दे दी जा रही है लेकिन अब तक हुई बैठकों में ठोस फैसला नहीं लिया गया। यह किसानों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। पिछले लंबे समय से दिल्ली की अलग-अलग बॉर्डर पर बैठे किसान कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं, लेकिन सरकार भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है। सरकार बड़े उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है वह किसानों को देश में पूरी तरह से खत्म करने पर तुली हुई है। किसानों नेता जरनैल सिंह चंदी ने कहा कि जब तक सरकार की तरफ से कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया गया तो आने वाली 26 जनवरी को प्रदेश के किसी भी जिले में सरकार के किसी भी प्रतिनिधि को तिरंगा झंडा नहीं फहराने देंगे। इसको लेकर उनका विरोध जारी रहेगा किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed