फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Motorcycle rider arrested with 15 grams of heroin

Sirsa News: 15 ग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle rider arrested with 15 grams of heroin
सिरसा। जिले की नारकोटिक्स सेल टीम ने नोहरिया बाजार सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार युवक को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाता राम ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ गोलू निवासी डाकोतां वाली गली नोहरिया बाजार के रूप में हुई हैं। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स सेल की एक टीम गश्त के दौरान घंटा घर चौक से नोहरिया बाजार सिरसा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस जब नजदीक डिपू वाली गली के पास पहुंची तो सामने गली में से मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया। जिसने सामने पुलिस की गाड़ी को आता देखकर, मोटरसाइकिल को वापस मोड़ कर भागने लगा तो अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से गिर कर बंद हो गया। शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार युवक को गिरफ्तार कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed