फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mother who sold child after giving birth arrested, court sent accused to jail

Sirsa News: जन्म देने के बाद बच्चे को बेचने वाली मां गिरफ्तार, कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Mother who sold child after giving birth arrested, court sent accused to jail
पुलिस की हिरासत मेंं आरोपी महिला प्रियंका व उसकी मां सीमा।
सिरसा। बच्चे को जन्म देने के साथ ही उसे लाखों रुपये में बेचने वाली मां को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट आशुतोष ने 13 अक्तूबर को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश सिविल लाइन थाना पुलिस को दिया था। पुलिस ने आरोपी मां प्रियंका सहित छह लोगों के खिलाफ जेजे एक्ट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। इस मामले आरोपी प्रियंका व उसकी मां सीमा को गिरफ्तार कर बुधवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी मां ने बताया है कि उसने राजस्थान में रहने वाले एक परिवार को बच्चा बेचा था। उसने अपने पति को सूचना दी थी कि बच्चे की मौत हो चुकी है। मामले के अनुसार सिरसा के शिव नगर कंगनपुर रोड निवासी संजीव कौशल ने 13 अक्तूबर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में महिला वकील ज्योति बत्रा के जरिए इस्तगासा दायर किया था। इसमें संजीव कौशल ने बताया कि उसकी शादी 13 अगस्त 2022 को प्रियंका पुत्री राजू पेंटर निवासी चतरगढ़पट्टी से हुई थी। प्रियंका की पहली शादी सुरेंद्र निवासी फरवाई कलां के साथ हुई थी। सुरेंद्र की मृत्यु होने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई। शादी के दो माह बाद प्रियंका गर्भवती हो गई। वह अपनी पत्नी को जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाता था। प्रियंका के माता-पिता समय-समय पर उससे पैसे की डिमांड करते थे। संजीव ने बताया कि ससुराल वालों को गरीब समझ कर वह उन्हें अकसर पैसे देता रहता था। अप्रैल 2023 को अचानक संजीव के भाई गुलशन की तबीयत खराब हो गई। जांच में पता चला कि उसके भाई को कैंसर है। इसके बाद वह भाई को बचाने के लिए अस्पतालों के चक्कर काटता रहा। पीछे से प्रियंका की उसकी मां के साथ कहासुनी हो गई और वह मायके चली गई। इसी बीच प्रियंका से बात हुई तो उसने बताया कि 6 जुलाई 2023 को होली नर्सिंग होम में डिलीवरी हुई थी। बेटा पैदा हुआ था, घर आने के बाद बच्चे की मौत हो गई। संजीव ने बताया कि जवह होली नर्सिंग होम में गया तो पता चला कि प्रियंका की डिलीवरी सामान्य हुई थी और मां व बच्चे दोनों स्वस्थ थे। पड़ताल को आगे बढ़ाया तो पता चला कि बच्चे की मृत्यु नहीं हुई है। प्रियंका ने ससुराल वालों के साथ मिलकर बच्चे को पहले पति का बताकर बेच दिया।
विज्ञापन



बॉक्स

फर्जी गोदनामा बनाकर बच्चे को बेचा

संजीव ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने फर्जी गोदनामा बनाकर बच्चे को बेचा है। ससुराल वालों ने उसे धमकी दी कि वह बच्चे को भूल जाए, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। संजीव ने मोबाइल पर बात की रिकॉर्डिंग कर ली। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट आशुतोष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से सिविल लाइन थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






--------
आरोपी महिला प्रियंका व उसकी मां सीमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में आरोपी प्रियंका के भाई सहित अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों बच्चे को राजस्थान में रहने वाले एक परिवार को बेचा है। --एएसआई प्रदीप कुमार, इंचार्ज हुडा चौकी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed