{"_id":"65b9440d81714c5f7d07ee87","slug":"mother-of-three-children-absconded-with-her-lover-the-lover-called-the-husband-and-told-him-to-forget-the-wife-otherwise-the-consequences-will-not-be-good-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114340-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार : प्रेमी ने फोन कर पति से कहा-भूल जा पत्नी को नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार : प्रेमी ने फोन कर पति से कहा-भूल जा पत्नी को नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा
Wed, 31 Jan 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। शहर थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को दिए बयान में सुखचैन कॉलोनी निवासी पति ने बताया है कि उसकी शादी 16 साल पहले हुई थी। उसके दो लड़की व एक लड़का है। पति का कहना है कि हिसार निवासी साहिल ने उसकी पत्नी को धर्म बहन बनाया हुआ था। इसलिए साहिल के घर में आने-जाने से उसने एतराज नहीं किया। वह गत दिवस काम से सिरसा से बाहर गया हुआ था। पीछे से साहिल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काया और बहलाकर अपने साथ हिसार ले गया। पति का आरोप है कि इसके बाद साहिल का उसके पास फोन आया। साहिल ने कहा कि तेरी पत्नी को अपने साथ ले जा रहा हूं और यदि तूने हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई की तो तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा, तेरी बेहतरी इसी में है कि तू अपनी पत्नी को छोड़ दे। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।