फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mother daughter burnt

Sirsa News: चार माह की गर्भवती दो साल की मासूम बेटी के साथ जली, मौत

Mon, 21 Sep 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
mother daughter burnt
सिरसा। मृतक कविता अपनी बेटी सानवी के साथ। फाइल फोटो
फोटो - 23, 24
विज्ञापन


- मायके पक्ष का आरोप, ससुराल वाले ओम शांति में जाने के लिए बनाते थे दबाव
- पुलिस ने भाई की शिकायत पर पति सहित पांच पर दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपटा-सिरसा। गांव शक्कर मंदोरी में रविवार दोपहर एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। विवाहिता की दो साल की मासूम बेटी भी झुलस गई थी। सोमवार सुबह निजी अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
मृतका 32 वर्षीय कविता गांव शक्कर मंदोरी की ही रहने वाली थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर कविता को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए चौपटा थाने में पति संदीप, ससुर ओमप्रकाश, सास शांति देवी व ननद ज्योति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कविता के भाई सतीश कुमार निवासी गांव रावलवास जिला हिसार ने बताया कि कविता ने उसे रविवार को एक बजकर 35 मिनट पर फोन किया था। वह परेशान लग रही थी परंतु उसने उन्हें उस समय कुछ नहीं बताया। सामान्य बातचीत के बाद फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बोलने के हाव-भाव से वह परेशान नजर आ रही थी। कुछ समय बाद उनके पिता के फोन पर आया और सामने वाले ने बताया कि वह शक्कर मंदोरी का सरपंच बोल रहा है। कविता की जलने से मौत हो चुकी है। उनकी बेटी भी गंभीर रूप से झुलस गई है।
इसके बाद जब वह कविता के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव फर्श पर जली हालत में नीचे पड़ा था लेकिन कमरे में किसी प्रकार की कोई केरोसिन व अन्य ज्वलनशील वस्तु नहीं मिली। उन्होंने आत्महत्या की बात से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी।
साढ़े चार साल पहले हुई थी शादी, कई बार हुई थीं पंचायतें
पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार ने बताया कि उनकी बहन कविता की शादी तीन मार्च 2022 को संदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि कविता को उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते थे। इसके चलते उनकी कई बार पंचायतें हुई थीं। इसके बाद जब सतीश रक्षाबंधन पर कविता के पास उसकी ससुराल गया तो उसकी सास उसे ताने देने लगी कि खाली हाथ आ गया तो वह कविता को अपने साथ ले आया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग अपनी गलती मानते हुए कविता को आगे से तंग न करने का वादा करते हुए अपने साथ ले गए।
ओम शांति में जाने का दबाव बनाने का भी आरोप
कविता के चचेरे भाई सुनील ने बताया कि कविता का पूरा ससुराल पक्ष ओम शांति से जुड़ा हुआ है। उसकी ननद ज्योति ब्रह्माकुमारी बनी है। उसका ससुराल पक्ष कविता पर अक्सर ओम शांति में जाने का दबाव बनाते थे। कविता ओम शांति की विचारधारा से मतभेद रखती थी। इसके चलते भी अक्सर घर में विवाद रहता था। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोग दान-दहेज की मांग करते थे।
बेटी को ब्रह्मकुमारी को सौंपने का बना रहे थे दबाव
कविता के भाई सुनील ने बताया कि कविता चार माह की गर्भवती थी। इसके चलते उसके ससुराल पक्ष के लोग कविता पर सानवी को ब्रह्माकुमारी में सौंपने का दबाव बना रहे थे। ससुराल के लोग उसे अक्सर कहते थे कि सानवी को ब्रह्माकुमारी को सौंप दे। तुम अगले बच्चे का पालन-पोषण कर लेना। इस बात पर कविता अक्सर भड़क जाती थी। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों के साथ झगड़ा हो जाता था।


कोट्स
आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कविता के शव का दोपहर बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच के दौरान आगामी कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।
-कौशल्या देवी, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed