{"_id":"696e2e1766f1e90f1500a96a","slug":"mother-and-son-died-in-a-road-accident-at-sirsa-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार के सिरसा रोड पर बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार मां और बेटे की हुई मौत; ट्राले से टकराई मोटरसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हिसार के सिरसा रोड पर बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार मां और बेटे की हुई मौत; ट्राले से टकराई मोटरसाइकिल
Mon, 19 Jan 2026 06:44 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 19 Jan 2026 06:44 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार में सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार थे। सोमवार शाम को ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
मृतक मां और बेटा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हिसार में सिरसा रोड पर सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क के किनारे पड़े छोटे-छोटे पत्थर से बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्राले में पीछे से जा घुसी। इससे दोनों की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मौके पर है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हिमांशु उम्र 23 साल अपनी मां के साथ जा रहा था। जब वह तेजा मार्केट के पास पहुंचा तो दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।