फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mother and son arrested with 17.79 grams of heroin, case registered against three people

Sirsa News: मां और बेटा 17.79 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested with 17.79 grams of heroin, case registered against three people
सिरसा। पुलिस ने गश्त के दौरान गांव भावदीन निवासी महिला राजोदेवी व उसके बेटे नरेश को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमों ने दोनों से 17.79 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मां-बेटे सहित सप्लायर के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिंग पुलिस की टीम गांव भावदीन के पास गश्त कर रही थी। टीम जब गांव बरूवाली प्रथम की तरफ जाने लगी तो गली के मोड़ पर महिला खड़ी थी। पुलिस को उस पर शक हुआ तो रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास 7.79 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने पुलिस को अपना नाम राजोदेवी पत्नी जयलाल निवासी भावदीन बताया। पुलिस पूछताछ में राजो देवी ने बताया कि उसका बेटा नरेश कुमार हेरोइन खरीदकर लाया था।
विज्ञापन


डिंग पुलिस की दूसरी टीम ने रात्रि गश्त के दौरान राजो देवी के बेटे नरेश कुमार को डिंग बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे 9 पर हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। वह अपनी कार में गलत दिशा में जा रहा था। पुलिस को देखकर वह गाड़ी मोड़कर भागने लगा। पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार सहित नरेश को पकड़ लिया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। नरेश ने पूछताछ में बताया कि वह यह हेरोइन गांव भावदीन निवासी रमेश उर्फ घोला से खरीदकर लाया था। पुलिस ने मां, बेटे सहित सप्लायर रमेश कुमार पर मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed