फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mother and her lover Murder Drinked tea and waited for morning Son reach at police station with bodies

मां और उसके प्रेमी का कत्ल: चाय पीकर सुबह होने का किया इंतजार, फिर बीवी से ये बात कह लाशों को लेकर थाने पहुंचा

Sat, 29 Nov 2025 10:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा
अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Nov 2025 10:36 AM IST
सार

हरियाणा के सिरसा में मां और उसके प्रेमी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बेटा पिकअप में शव डालकर थाने पहुंचा। 15 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे और बहू को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
mother and her lover Murder Drinked tea and waited for morning Son reach at police station with bodies
sirsa double murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा जिले के गांव सिकंदरपुर थेहड़ में मां और उसके प्रेमी लेखराज की हत्या के के बाद आरोपी बेटा राजकुमार तनाव और उलझन में पड़ गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात भर जागता रहा। चाय पी और सुबह होने का इंतजार करने लगा। उसने पत्नी सुनीता से कहा कि वह थाने जाकर आत्मसमर्पण कर देगा और पूरा जुर्म अपने सिर ले लेगा।
विज्ञापन


इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे मां और उसके प्रेमी लेखराज के शवों को पिकअप में लादकर सदर थाने पहुंचा। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी है और शव बाहर गाड़ी में पड़े हैं। 
विज्ञापन


पहले तो पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने पिकअप के डाले में शव देखे तो वे स्तब्ध रह गए। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि राजकुमार अकेले दोनों का गला नहीं घोंट सकता। पूछताछ में यह बात सामने आई कि हत्या में उसकी पत्नी सुनीता भी शामिल थी। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी बोली-राजकुमार ने जो किया सही किया, बेटी की मौत का कोई गम नहीं
मृतक अंगूरी की मां सुगरी बाई निवासी लालवास, फतेहाबाद ने बताया कि उसकी बेटी के गैरकानूनी संबंधों ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की, पंचायतें भी हुईं, थाने में शिकायतें भी दी गईं, लेकिन अंगूरी नहीं मानी। परिवार को ताने सहने पड़े। इस कारण राजकुमार लंबे समय से अपमान झेल रहा था। 
 

सुगरी बाई ने कहा कि राजकुमार ने जो किया, सही किया। मुझे बेटी की मौत का कोई गम नहीं, वह बेटी कहलाने लायक नहीं थी। हालांकि उन्होंने चिंता भी जताई कि अब राजकुमार और उसकी पत्नी जेल चले जाएंगे तो उनके छोटे बच्चों की देखभाल कौन करेगा।
 

तीन बच्चों का पिता है राजकुमार
राजकुमार पहले फेरी लगाने का काम करता था। कुछ समय से वह पिकअप चला रहा था। उसके तीन बच्चे हैं, बड़ी बेटी सात साल की है। एक बेटा पांच साल तो दूसरा डेढ़ साल का ही है।

 

घर पर बच्चों संग चारपाई पर बैठी मिली सुनीता
घटना का पता चलने पर पुलिस राजकुमार के घर पहुंची तो सुनीता बच्चों के साथ चारपाई पर बैठी मिली। वहीं, लेखराज के घर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ नहीं पता। वहीं, दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।
 

मजदूरी करता था लेखराज
मृतक लेखराज मजदूरी करता था। उसकी पत्नी तोसी बाई दिव्यांग है। बेटी की गांव में ही रहती है और बेटा 15 वर्ष का है। पिता जयराम भी मजदूरी करते हैं। पुलिस ने लेखराज के पिता जयराम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

मां और उसके प्रेमी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, पिकअप में शव डाल थाने पहुंचा बेटा
सिरसा जिले के गांव सिकंदरपुर थेहड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वीरवार रात महिला का प्रेमी उसके घर आया, जहां मां को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर बेटा तैश में आ गया। इसके बाद बेटे-बहू ने मिलकर मां और उसके प्रेमी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।
 

इसके बाद शुक्रवार सुबह आरोपी राजकुमार दोनों के शवों को पिकअप में लादकर सदर थाने पहुंचा। पुलिस कर्मियों को बताया कि उसने अपनी मां व उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। दोनों के शव पिकअप में पड़े हैं।
 

यह सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी लेखराज ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि दोहरे हत्याकांड में आरोपी की पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने लेखराज के पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 

पुलिस के अनुसार, गांव सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय अंगूरी पत्नी पाला राम के पड़ोसी लेखराज से अवैध संबंध थे। 15 साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति और बेटे ने दोनों को कई बार समझाया, लेकिन वे बाज नहीं आए। 
 

वीरवार देर रात लेखराज अंगूरी से मिलने उसके घर पहुंचा। राजकुमार को इसका पता चला तो वह मां के कमरे में गया, जहां दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। यह देख वह तैश में आया और पत्नी सुनीता के साथ मिलकर मां और उसके प्रेमी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed