फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mother and her lover killed then son brings bodies to police station in pickup in sirsa

मां और उसके प्रेमी का कत्ल: रात में पड़ोसी संग कमरे में ऐसे हाल में थी महिला; गुस्साए बेटे ने मार डाला

Sat, 29 Nov 2025 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा
अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Nov 2025 09:58 AM IST
सार

हरियाणा के सिरसा जिले से सनसनीखेज मामला समाने आया है। यहां एक युवक ने मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद  बेटा शव  पिकअप गाड़ी में डालकर थाने पहुंच गया। दोनों का 15 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
Mother and her lover killed then son brings bodies to police station in pickup in sirsa
Sirsa murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सिरसा जिले के गांव सिकंदरपुर थेहड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वीरवार रात महिला का प्रेमी उसके घर आया, जहां मां को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर बेटा तैश में आ गया। इसके बाद बेटे-बहू ने मिलकर मां और उसके प्रेमी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार सुबह आरोपी राजकुमार दोनों के शवों को पिकअप में लादकर सदर थाने पहुंचा। पुलिस कर्मियों को बताया कि उसने अपनी मां व उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। दोनों के शव पिकअप में पड़े हैं।
विज्ञापन


यह सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि दोहरे हत्याकांड में आरोपी की पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने लेखराज के पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव सिकंदरपुर निवासी 50 वर्षीय अंगूरी पत्नी पाला राम के पड़ोसी लेखराज से अवैध संबंध थे। 15 साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति और बेटे ने दोनों को कई बार समझाया, लेकिन वे बाज नहीं आए। 

वीरवार देर रात लेखराज अंगूरी से मिलने उसके घर पहुंचा। राजकुमार को इसका पता चला तो वह मां के कमरे में गया, जहां दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले। यह देख वह तैश में आया और पत्नी सुनीता के साथ मिलकर मां और उसके प्रेमी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक लेखराज के पिता जयराम ने बयान दिया कि राजकुमार व उसकी पत्नी सुनीता ने मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

तीन बच्चों का पिता है राजकुमार
राजकुमार पहले फेरी लगाने का काम करता था। कुछ समय से वह पिकअप चला रहा था। उसके तीन बच्चे हैं, बड़ी बेटी सात साल की है। एक बेटा पांच साल तो दूसरा डेढ़ साल का ही है।

मजदूरी करता था लेखराज
मृतक लेखराज मजदूरी करता था। उसकी पत्नी तोसी बाई दिव्यांग है। बेटी की गांव में ही रहती है और बेटा 15 वर्ष का है। पिता जयराम भी मजदूरी करते हैं। पुलिस ने लेखराज के पिता जयराम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

नानी बोली-राजकुमार ने जो किया सही किया, बेटी की मौत का कोई गम नहीं
मृतक अंगूरी की मां सुगरी बाई निवासी लालवास, फतेहाबाद ने बताया कि उसकी बेटी के गैरकानूनी संबंधों ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया था। उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश की, पंचायतें भी हुईं, थाने में शिकायतें भी दी गईं, लेकिन अंगूरी नहीं मानी।

परिवार को ताने सहने पड़े। इस कारण राजकुमार लंबे समय से अपमान झेल रहा था। सुगरी बाई ने कहा कि राजकुमार ने जो किया, सही किया। मुझे बेटी की मौत का कोई गम नहीं, वह बेटी कहलाने लायक नहीं थी। हालांकि उन्होंने चिंता भी जताई कि अब राजकुमार और उसकी पत्नी जेल चले जाएंगे तो उनके छोटे बच्चों की देखभाल कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed