{"_id":"637a62b562c4ef4346296af5","slug":"mosquito-sting-is-dangerous-35-people-got-dengue-in-six-days-figure-reached-201-sirsa-news-hsr6476413199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक होता मच्छर का डंक, छह दिन में 35 लोगों को हुआ डेंगू, 201 तक पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक होता मच्छर का डंक, छह दिन में 35 लोगों को हुआ डेंगू, 201 तक पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
टंकी में लारवा मिलने के बाद पानी निकालते स्वास्थ्य विभाग की टीम ।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से लगातार शहर और गांवों में फॉगिंग करवाई जा रही है। अब तक शहर की कॉलोनियों में दो से तीन बार फॉगिंग करवाई जा चुकी है, लेकिन डेंगू का मच्छर नहीं मर रहा। पिछले छह दिनों में 35 लोगों को डेंगू हुआ है। अब तक पीड़ितों को आंकड़ा 201 तक पहुंच गया है। जिले में सबसे अधिक डेंगू के मरीज सिरसा शहर की 13 कॉलोनियों में मिले हैं। इन्हें डेंगू हॉट स्पॉट एरिया भी घोषित किया जा चुका है।
डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ रही है। फॉगिंग और सर्वे के बाद नोटिस देने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा। स्वास्थ्य विभाग ने इस माह 62 हजार घरों का सर्वे किया है। इनमें से 115 घरों में लारवा मिलने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1702 घरों को नोटिस थमाए हैं और उन्हें घर के आसपास व टंकी में पानी एकत्र न होने देने के निर्देश भी दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की करीब 90 टीमें लगातार लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है।
इस माह 86 और रविवार को मिला एक पीड़ित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के मरीज के परिवार के सदस्यों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इस माह जिले में अब तक 86 पीड़ित मिले हैं। रविवार को भी एक डेंगू पीड़ित मिला है। इसके चलते मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 201 तक पहुंच गया है। इनमें से 128 पुरुष और 73 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
यहां इतने मरीज मिले
केंद्र संख्या
सिरसा 76
चौटाला 13
बडागुढ़ा 07
डबवाली 05
रानियां 22
माधोसिंघाना 16
ऐलनाबाद 17
नाथसूरी चोपटा 21
कालांवाली 16
ओढां 08
इन आयु वर्ग के मिले हैं पीड़ित
आयु वर्ग पीड़ित
0 से 05 01
05 से 15 24
15 से 45 141
45 से अधिक 35
हॉट स्पॉट क्षेत्रों में तीसरी बार फॉगिग शुरू
उपायुक्त पार्थ गुप्ता के साथ बैठक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस सप्ताह ही डेंगू हॉट स्पॉट बने क्षेत्रों का चयन किया है। इनमें शहर की प्रेम नगर, परमार्थ कॉलोनी, अग्रसेन कॉलोनी, हुडा सेक्टर 19 व 20, अग्रवाल कॉलोनी, गोशाला मोहल्ला, प्रीतनगर, एयर फोर्स कॉलोनी, जेजे कॉलोनी, चत्तरगढ़ पट्टी, बेगू रोड और बरनाला रोड को सहित अन्य क्षेत्र हॉट स्पॉट एरिया घोषित किया गया है। इन कॉलोनियों में अब तक 76 लोग डेंगू पीड़ित मिल हैं। इनमें से कई कॉलोनियों में दो बार फॉगिंग भी करवाई जा चुकी है। ऐसे में अब उपायुक्त ने तीसरी बार फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नगर परिषद ने अब कार्य भी शुरू कर दिया है।
निजी अस्पतालों में दाखिल हो रहे अधिक मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर डेंगू वार्ड बनाया है। यहां पर मरीजो के लिए पांच बेड उपलब्ध हैं। इससे पहले 30 बेड आरक्षित किए गए थे, लेकिन मरीजों के अस्पताल में न पहुंचने के चलते अब एक ही कमरे को वार्ड बनाया गया है। यहां पर ही मरीजों को दाखिल कर उनको इलाज दिया जा रहा है। निजी अस्पतालों में काफी संख्या में पीड़ित इलाज लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
ब्लड बैंकों में भी प्लेटलेट्स की मांग बढ़ी
डेरा सच्चा सौदा और शिव शक्ति ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की खपत बढ़ी है। डेरा सच्चा सौदा में हर रोज 30 से अधिक और शिव शक्ति ब्लड बैंक से हर रोज 15 के करीब प्लेटलेट्स की खपत हो रही है। नागरिक अस्पताल में अभी तीन से चार मरीज ही प्लेटलेट्स लेने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी सभी ब्लड बैंकों में ब्लड व प्लेटलेट्स प्राप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। डेरा सच्चा सौदा के ब्लड बैंक में सिंगल डोनर प्लेटलेट्स भी मरीजों को उपलब्ध करवाए जा रह हैं।
वर्जन
जिले में अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 201 तक पहुंच गया है। मरीजों को दाखिल कर उनको इलाज देने के लिए बेड आरक्षित किए गए हैं। जिले के चयनित किए हॉट स्पॉट क्षेत्रों में फॉगिंग करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब तक 1702 घरों को नोटिस जारी किया गए हैं। - डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी।