{"_id":"5f8c84198ebc3e5be50e8a0c","slug":"more-than-300-shabby-lanes-will-improve-in-the-city-sirsa-news-rtk578982515","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 300 से ज्यादा जर्जर गलियां सुधरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 300 से ज्यादा जर्जर गलियां सुधरेंगी
विज्ञापन
पाइप लाइन के लिए सर्वे करती टीम। फाइल फोटो
- फोटो : Sirsa
शहर में मौजूदा समय में 300 से ज्यादा गलियां टूटी हुई हैं। इसका खुलासा नगर परिषद द्वारा करवाए गए सर्वे में हुआ है। वहीं शहर में बारिश के पानी की निकासी का सर्वे भी रविवार को पूरा हो गया है। अब एजेंसी सोमवार को नप की एमई शाखा को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।
नगर परिषद सिरसा ने सितंबर महीने में शहर के 31 वार्डों की सभी गलियों का सर्वे किया। यह सर्वे तीन हफ्ते तक चला। इस सर्वे में शहर के 31 वार्डों की 300 से ज्यादा ऐसी गलियां मिली, जो कि बनने लायक थी। सर्वे के दौरान नप की एमई शाखा ने गलियों की पैमाइश की, जिसमें कि लंबाई और चौड़ाई लिखी गई। इन गलियों में ज्यादातर वे गलियां है जो कि 2019 में हाउस की मीटिंग में पास की गई थी, उस समय करीब 533 गलियां पास की गई थी। साथ ही सर्वे में ऑटो मार्केट की गलियों की खस्ता हालत भी सामने आई है। सर्वे खत्म होने के बाद नप ने इनके बजट तैयार कर लिए है। लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा नए नियम लागू करने के बाद बजट पोर्टल पर तैयार किए जाने हैं, इसलिए अब दोबारा से बजट तैयार किए गए हैं।
बारिश के पानी की निकासी का भी सर्वे पूरा
शहर के रेलवे लाइन के पार पश्चिमी क्षेत्र के रिहायशी एरिया व बाजारों में जमा होने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए वीरवार को पंचकूला की कंपनी की दो टीमों ने शहर में सर्वे का काम शुरू किया था। यह सर्वे रविवार को पूरा हो गया है। अब सर्वे टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट नप की एमई शाखा को सौंपेगी। सर्वे टीम के सुपरवाइजर संदीप ने बताया कि सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे के दौरान टीम ने सिविल अस्पताल रोड के सामने पार्क में डिस्पोजल टैंक बनाने की योजना को शामिल किया है, ताकि शहर के केलनियां रोड पर बने सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को जाने वाली पाइप लाइन से ही बाजारों में जमा होने वाले बारिश के पानी की निकासी की जा सकें। केलनियां रोड पर बनाया गया सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जनस्वास्थ्य विभाग के अधीन है। इसलिए एजेंसी अब जनस्वास्थ्य विभाग के एसई से मीटिंग करके यह जानकारी हासिल करेगी, कि इस सीवरेज प्लांट में जाने वाली आसीसी पाइप लाइन की क्षमता कितनी है, ताकि शहर के बरसाती पानी की निकासी इसी सीवरेज पाइप लाइन के माध्यम से की जा सकें। बारिश के पानी को केलनियां या फिर डबवाली रोड से घग्गर नदी में डाला जाएगा। इसलिए केलनिया रोड व डबवाली रोड दोनों का ही लेवल जांचा गया। दूसरा डबवाली रोड पर कपास मंडी के पास पार्क में डिस्पोजल बनाने की योजना को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
कोट
गलियों के बजट बनाए जा चुके हैं। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-रणधीर सिंह, कार्यकारी प्रधान, नगर परिषद सिरसा।