फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than 1500 declared criminals are beyond the reach of police.

Sirsa News: पुलिस की पहुंच से दूर हैं 1500 से अधिक उद्घोषित अपराधी

Mon, 18 Sep 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
More than 1500 declared criminals are beyond the reach of police.
सिरसा की विभिन्न अदालतों ने 991, डबवाली में 258, ऐलनाबाद में 271 व रानियां की अदालत 31 आरोपियों को घोषित कर चुकी है उद्घोषित, 3 सप्ताह में 40 चढ़े हत्थे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिले में उद्घोषित अपराधियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि इनको गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस के प्रयास फिसड्डी साबित हो रहे हैं। इनकी धरपकड़ के लिए दिन-रात एक करने का दावा कर रही है, लेकिन उसे वांछित सफलता नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार विभिन्न न्यायालयों ने 31 अगस्त 2023 तक 1551 आरोपियों को उद्घोषित अपराधी घोषित किया है, जोकि पुलिस की पहुंच से दूर हैं। इन उद्घोषित अपराधियों पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, मादक पदार्थ तस्करी, लूट, स्नेचिंग, चेक बाउंस व हमला करने जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस की मानें तो वह बीते तीन सप्ताह में 40 उद्घोषित अपराधियों को पकड़ चुकी है। बता दें कि पुलिस की ओर से थानों में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों का न्यायालय में चालान पेश किया जाता है। आरोपियों के न्यायालय में पेशी पर नहीं आने पर उनके खिलाफ पहले गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाता है और बाद में उद्घोषित का आदेश जारी कर दिया जाता है। इसके बाद अपराधियों की तलाश करने का जिम्मा संबंधित पुलिस थाना का होता है। उद्घोषित अपराधी आराम से खुले में घूम रहे हैं। सिरसा के विभिन्न न्यायालयों ने 991 आरोपियों को उद्घोषित करार दिया हुआ है। वहीं, डबवाली की अदालतों ने 258,ऐलनाबाद की अदालत ने 271 व रानियां की अदालत ने 31 केसों में आरोपियों को उद्घोषित घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुष्कर्म व डकैती के आरोपी हैं फरार



सत्र न्यायालयों में विचाराधीन विभिन्न संगीन मामलों में 160 आरोपी फरार हैं। महिला थाना सिरसा में 2020 में दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपी फरार चल रहा है। कोर्ट ने उक्त आरोपी को जुलाई 2023 में उद्घोषित अपराधी करार दिया। ओढ़ां थाने में 2020 में दर्ज दुष्कर्म के मामले में भी आरोपी फरार है। कोर्ट ने इसे 5 अगस्त 2023 को पीओ घोषित किया है। नाथूसरी चोपटा थाने में वर्ष 2015 में दर्ज हुआ डकैती के मामले में एक आरोपी उद्घोषित हो चुका है।




42734 केस हैं विचाराधीन



जिलेभर की अदालतों में करीब 42734 केस विचाराधीन हैं। करीब 27893 से ज्यादा क्रिमिनल हैं और 14841 से अधिक सिविल केस। इनमें 1500 से अधिक में आरोपी फरार हैं। ये कोई सामान्य संख्या नहीं, जिला पुलिस को इसपर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।





वर्जन
जिला पुलिस उद्घोषित अपराधियों की लगातार धरपकड़ कर रही है। तीन सप्ताह में पुलिस ने करीब 40 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। पुलिस के प्रयास जारी हैं, इस अभियान में लगातार तेजी लाई जा रही है। - सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed