फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than 100 hospitals, banks and big agencies on Dabwali Road, but no parking facility

डबवाली रोड पर 100 से अधिक अस्पताल, बैंक और बड़ी एजेंसियां, लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
More than 100 hospitals, banks and big agencies on Dabwali Road, but no parking facility
डबवाली रोड पर अस्पतालों के बाहर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन की ओर से सभी रूटों की बसों के रूट को तो डायवर्ट कर दिया गया है। लेकिन अब तक अस्पताल, बैंक और वाहन एजेंसी संचालकों से पार्किंग व्यवस्था का प्रबंध नहीं करवा पाया। रूट डायवर्ट होने से यहां यात्रियों की परेशानी बढ़ी है वहीं दुकानदारों की हालत भी ख्रराब होना शुरू हो चुकी है। जाम की स्थिति के सुधार के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने अस्पताल संचालकों को दो दिन में पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे चार दिन बीतने के बाद अभी तक किसी भी अस्पताल संचालक की ओर से व्यवस्था नहीं की गई। डबवाली रोड पर बैंक, वाहन एजेंसियां व अस्पतालों सहित 100 से अधिक संस्थान है।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन की ओर दिए आदेशों से छुटकारा पाने के लिए अस्पताल संचालकों ने रोड के साथ नौ पार्किंग के साइन बोर्ड और कर्मचारियों को तैनात कर दिया। मरीज लेकर अस्पताल में पहुंचने वाले वाहन चालकों को कर्मचारी वहां पर वाहन न रोकने की जानकारी देकर आगे भेज देते है। जिसके कारण वाहन चालक दूर किसी गली और अन्य स्थान पर वाहन रोकने को मजबूर होता है। जबकि पार्किंग की व्यवस्था करना अस्पताल और अन्य एजेंसी संचालकों की जिम्मेदारी होती है। जिसका नुकसान वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

डबवाली रोड पर अतिक्रमण हटने के बाद जाम की स्थिति में होगा सुधार
शहर के डबवाली रोड और सरकुलर रोड पर दुकानदारों ने रोड तक अपना सामान रखा हुुआ है। जबकि रोड पर बैंक, अस्पताल, निजी संस्थान और प्राइवेट वाहन एजेंसियों सहित 100 से अधिक बड़े संस्थान है यहां पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। लेकिन इन संस्थानों के पास पार्किंग के लिए कोई सुविधा तक नहीं है। जिसके कारण वाहन चालकों को मजबूरन वाहन रोड पर लगाना पड़ते है। ऐसे में अतिक्रमण और पार्किंग व्यवस्था बनाई जाए तो स्थिति का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को परशुराम चौक से घंटाघर चौक किया जाएगा वन वे
बाजार में यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए पुलिस की ओर से सोमवार को परशुराम चौक से घंटाघर चौक वन वे किया जाएगा। परशुराम चौक से शहीद भगत सिंह चौक और घंटाघर चौक तक वाहन जा सकेंगे। इसके बाद सरकुलर रोड की तरफ निकासी हो सकेंगी। वहीं सदर बाजार से वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी। सदर बाजार का रोड अधिक चौड़ा होने से यहां पर जाम कम लगता है। जिसके कारण वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में सदर बाजार में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

सोमवार को सुबह नौ बजे से परशुराम चौक से घंटाघर चौक वन वे किया जाएगा। परशुराम चौक की तरफ से वाहन चालक एंट्री कर सकेंगे और घंटाघर चौक से वाहनों की निकासी हो सकेंगी। सदर बाजार में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा

अस्पताल के बाहर नौ पार्किंग का लगाया गया बोर्ड।

अस्पताल के बाहर नौ पार्किंग का लगाया गया बोर्ड। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed