फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More passengers in UP-Bihar-bound buses, RTO challaned

यूपी-बिहार जाने वाली बसों में क्षमता से अधिक सवारियां, आरटीओ ने किया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
More passengers in UP-Bihar-bound buses, RTO challaned
सिरसा। सिरसा से भी उतर प्रदेश व बिहार के लिए जाने वाली निजी ऑपरेटर की बसों में क्षमता से अधिक सवारियां होने का मामला अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। आरटीए से बचने के चक्कर में निजी बस चालक बसों को चोर रास्तों से भगा ले जाते है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार रात को डिंग थाना क्षेत्र में सामने आया। जहां आरटीए व पुलिस टीम ने बिहार की तरफ जा रही बस को रुकवा लिया और चालान किया। बाद में बस मालिक ने दूसरी बस मंगवाकर सवारियों को गंतव्य की तरफ रवाना किया।
विज्ञापन

बस में सवार दिव्यांग युवक संदीप शर्मा ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को निजी बस आपरेटर का प्रतिनिधिमंडल भी पुलिस अधीक्षक से मिला, उन्होंने एक महिला सहित चार लोगों पर परेशान करने और उनकी बसों में सवार सवारियों को जबरन अपनी गाड़ियों में बैठाने के आरोप लगाए है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में हरी विष्णु कॉलोनी निवासी दिव्यांग संदीप शर्मा ने बताया कि उसने भागलपुर बिहार जाने के लिए सुरखाब चौक के निकट स्थित छापोला बस सर्विस से सीट बुक करवाई थी। इस एवज में दो हजार रुपये जमा करवाए थे। बस में क्षमता से अधिक सवारियां थी तथा बाद में भावदीन मोड़ के समीप से भी सवारियां बैठाई। इसी दौरान इन्हें सूचना मिली कि डिंग मोड़ पर आरटीओ खड़ा है, जिसके बाद बस को जोधकां गांव की तरफ से डिंगमंडी की तरफ भगा ले गए। डिंग मोड के नजदीक आरटीओ, डीटीओ व पुलिस ने बस को घेर लिया और बस को डिंग थाने में ले गए। जहां रात को बस मालिक सत्यप्रकाश छापोला आए और दो बसें मंगवाकर एक में 55 सवारियां और बाकी दूसरी बस में चढ़ा कर रवाना कर दी। संदीप ने आरोप लगाया कि बस मालिक ने उसे बस में सवार नहीं होने दिया। आरोप लगाए कि उसने उनकी बस पकड़वाई है। उसने आरोप लगाया कि बस मालिक बस में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर टैक्स की चोरी करता है, साथ ही सवारियों से अभद्र व्यवहार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed