{"_id":"666de1a8392aa2f5d004fc44","slug":"mobile-phone-looted-from-a-person-at-knifepoint-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-121176-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चाकू दिखाकर व्यक्ति से लूटा मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चाकू दिखाकर व्यक्ति से लूटा मोबाइल फोन
Sun, 16 Jun 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली के पास बाइक पर आए तीन युवकों ने चाकू दिखाकर व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। डबवाली शहर थाना पुलिस ने पीड़ित खेतराम निवासी गांव जोगेवाला की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में खेताराम ने बताया कि 13 जून की रात को करीब 9 बजे वह किराना की दुकान पर जा रहा था। जैसे ही वह देसुजोधा से डबवाली सड़क पर पहुंचा तो पीछे से तीन युवक एक बाइक पर आए और उसका रास्ता रोक लिया। इनमें से एक युवक ने बाइक से उतरकर उसके पेट पर चाकू लगा दिया और उससे मोबाइल लूट लिया। इसके बाद वे मोबाइल का पासवर्ड पूछकर तीनों डबवाली गांव की ओर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद