फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MLA reached to complain about CEO to the minister

Sirsa News: मंत्री को सीईओ की शिकायत करने पहुंचे विधायक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
MLA reached to complain about CEO to the minister
विधायक गोकुल सेतिया  मंत्री कृष्ण लाल पंवार को गांवो के हालातों की फोटो दिखाते हुए। 
सिरसा। सिरसा विधानसभा के गांवों की गंदगी और टूटी सड़कों की फोटो लेकर विधायक गोकुल सेतिया सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे। वहां पर उन्होंने विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार से मुलाकात की। विधायक ने फोटो और वीडियो दिखाकर गांवों के बदतर हालातों के बारे में मंत्री कृष्ण लाल पंवार को अवगत करवाया।
विज्ञापन


विधायक ने सीईओ के काम नहीं करने की बात भी मंत्री के समक्ष कही। इस पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उन्हें सफाई और विकास के लिए बनाए प्लान बताए। साथ ही विकास का पाठ पढ़ाया। मंत्री पंवार ने कहा कि विकास कार्य के लिए रोड मैप बनाया जा रहा है। सभी अधिकारियों को जल्द ही इस कार्य पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि सोशल मीडिया पर दहाड़ने वाले विधायक मंत्री के सामने यह कहते हुए नजर आए कि अगर मेरे सिरसा का विकास होगा तो वह खुले मंच से उनकी तारीफ करेंगे। जैसा वह अन्य नेताओं की करते हुए आए हैं, उन्हें विकास से मतलब है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गांवों में सफाई के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद ली जाएगी। इसके लिए विस्तृत प्लान बनाया जा रहा है। सफाई कार्य के लिए ई-रिक्शा खरीदी जाएगी और प्रत्येक गांव में दो ई-रिक्शा दी जाएगी। इसके के साथ-साथ प्रति व्यक्ति 15 रुपये डोर टू डोर कचरा उठाने के रूप में लेने के लिए प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। जिससे कि कचरे का निस्तारण किया जा सके। इसी तरह से गांवों के विकास के लिए विशेष प्लान बनाया जा रहा है। मंत्री ने विधायक से कहा कि चिंता न करें, सभी दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed