फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mla protested in mandi

Sirsa News: बायोमेट्रिक व ट्रैक्टर नंबर प्रणाली का विधायक ने जताया विरोध, अधिकारियों के साथ हुई बहस

Thu, 16 Apr 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
mla protested in mandi
अनाज मंडी में ऊंट गाड़ी में प्रदर्शन करते हुए किसान व इनेलो कार्यकर्ता। संवाद
- ऊंट रेहड़ी पर गेहूं ले जाने पर अधिकारियों ने रोका, बोले-बायोमेट्रिक अंगूठा लगाना होगा
विज्ञापन

- विधायक ने कहा वे नहीं लगाएंगे, इस पर हुई बहस, बाद में दस्तावेज दिखाकर किया मंडी में प्रवेश
फोटो- 28, 29
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली/सिरसा। जिले की अनाज मंडियों में उठान बेहद धीमी है। बायोमेट्रिक के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है। ट्रैक्टर की नंबर प्रणाली पर नेताओं की नाराजगी सबसे ज्यादा सिरसा जिले में देखने को मिल रही है।
वीरवार को डबवाली अनाज मंडी में बायोमेट्रिक हाजिरी और ट्रैक्टर नंबर प्रणाली के विरोध में विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की अगुवाई में इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विधायक स्वयं ऊंट रेहड़ी पर बैठकर अपने नेताओं के साथ पहुंचे। उस पर गेहूं लदा हुआ था। विरोध स्वरूप अधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे अब नंबर के साथ टोकन काटें। इस पर विधायक और मार्केट कमेटी अधिकारियों की बहस हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि मंडी में गेहूं बेचने के लिए आने वाले व्यक्ति को बायोमेट्रिक अंगूठा लगाना होगा। तभी गेहूं आगे मंडी में बेचा जा सकता है। इस पर विधायक ने कहा कि उनके ऊंट रेहड़ी की कोई नंबर प्लेट नहीं है। वह बायोमेट्रिक अंगूठा भी नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान कोई अपराधी नहीं हैं। उन्हें अपनी फसल बेचने से कोई रोक नहीं सकता। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि बिना बायोमेट्रिक अंगूठे के फसल बेचना संभव नहीं है और बेच भी देंगे तो उसका पैसा किसान के खाते में नहीं आएगा। यह सरकारी नियमावली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विधायक, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। इस दौरान मंडी के किसान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों के कारण किसानों को अपनी ही फसल बेचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों का आरोप था कि बायोमेट्रिक और ट्रैक्टर नंबर प्रणाली के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से तंग किया जा रहा है।

विधायक ने दस्तावेज दिखाए तो ऊंट रेहड़ी को मिली अनुमति
विधायक आदित्य देवीलाल ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हरियाणा का हर किसान सम्मान का हकदार है। वह किसी विधायक से कम नहीं है फिर किसानों को इस तरह परेशान क्यों किया जा रहा है। उन्होंने जांच के लिए अपने आवश्यक कागजात अधिकारियों को दिखाए। इसके बाद वह ऊंट रेहड़ी सहित मंडी में प्रवेश कर गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द ही इस प्रणाली से किसानों को राहत प्रदान नहीं करती है तो इनेलो पार्टी किसानों के हित में बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed